Move to Jagran APP

आरपीएन के भाजपा में जाते ही कांग्रेस में त्यागपत्र की झड़ी

कुशीनगर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष व मीडिया प्रभारी ने पार्टी से त्यागपत्र दे दिया तो पडरौना विधानसभा क्षेत्र के घोषित प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने भी पार्टी छोड़ दी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के त्यागपत्र से जिले के कांग्रेसियों में अनिश्चितता की स्थिति उत्पन्न हो गई है भाजपा खेमें में खुशी का माहौल है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 25 Jan 2022 11:06 PM (IST)Updated: Tue, 25 Jan 2022 11:06 PM (IST)
आरपीएन के भाजपा में जाते ही कांग्रेस में त्यागपत्र की झड़ी
आरपीएन के भाजपा में जाते ही कांग्रेस में त्यागपत्र की झड़ी

कुशीनगर : कुंवर आरपीएन सिंह के भाजपा में शामिल होने के बाद कांग्रेस कमेटी की कुशीनगर इकाई में त्यागपत्र की झड़ी लग गई है। दो घंटे बाद ही कांग्रेस जिलाध्यक्ष, जिला मीडिया प्रभारी तो देर शाम पडरौना सदर से घोषित प्रत्याशी ने भी आरपीएन सिंह के निर्णय का समर्थन करते हुए पार्टी से त्यागपत्र दे दिया।

loksabha election banner

दोपहर बाद लगभग साढ़े तीन बजे कुंवर आरपीएन सिंह ने दिल्ली में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। उसके दो घंटे बाद ही कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने त्यागपत्र दे दिया। उसके कुछ देर बाद ही कांग्रेस पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी शमशेर मल्ल ने भी पार्टी से किनारा कर लिया। अभी कांग्रेस पार्टी इन त्यागपत्रों को लेकर कुछ समझ पाती कि देर शाम पडरौना सदर सीट से घोषित कांग्रेस के प्रत्याशी मनीष जायसवाल उर्फ मंटू ने भी पार्टी छोड़कर आरपीएन के साथ रहने की बात कह दी। एक साथ इतने इस्तीफे के चलते अचानक जिले का सियासी पारा चढ़ गया, सियासी हलकों में चर्चा तेज हो गई। ऐसा माना जा रहा है कि इस्तीफों का दौर अभी और चलेगा।

पटाखा फोड़ भाजपाइयों ने जताई खुशी: आरपीएन सिंह के भाजपा में शामिल होते ही जिले में पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। उनका कहना था कि आरपीएन सिंह के आने से भारतीय जनता पार्टी और मजबूत होगी। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र ने पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और आरपीएन के निर्णय की सराहना की। दूसरी ओर पार्टी के क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी डा. बच्चा पांडेय नवीन ने कहा कि कुंवर आरपीएन के आने से पूर्वांचल में भाजपा को और मजबूती मिलेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.