Move to Jagran APP

कांग्रेस के हस्ताक्षर अभियान में वक्ताओं ने कहा-महिलाओं को मिले सुरक्षित माहौल Gorakhpur News

उन्नाव कांड पर कांग्रेस पार्टी का हस्ताक्षर अभियान जारी है। वह शहर के विभिन्न हिस्सों में हस्ताक्षर अभियान चला रहे हैं। भीड़ भी जुट रही है।

By Edited By: Published: Mon, 05 Aug 2019 09:31 AM (IST)Updated: Mon, 05 Aug 2019 01:25 PM (IST)
कांग्रेस के हस्ताक्षर अभियान में वक्ताओं ने कहा-महिलाओं को मिले सुरक्षित माहौल Gorakhpur News
कांग्रेस के हस्ताक्षर अभियान में वक्ताओं ने कहा-महिलाओं को मिले सुरक्षित माहौल Gorakhpur News
गोरखपुर, जेएनएन। उन्नाव कांड पर कांग्रेस पार्टी की तरफ से शुरू किया गया हस्ताक्षर अभियान जारी है। अभियान की सफलता से कार्यकर्ताओं में जोश बढ़ता जा रहा है। वक्ताओं का कहना है कि सरकार को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। यदि अपराधों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है, तो सरकार के लिए सिर्फ यही एक रास्ता बचा है।
महानगर काग्रेस कमेटी के तत्वाधान में निवर्तमान अध्यक्ष अरुण अग्रहरी के नेतृत्व में चेतना तिराहा स्थित इंदिरा गाधी की प्रतिमा के समक्ष उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता एवं उसके परिवार के न्याय के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। हस्ताक्षर अभियान में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अरुण अग्रहरी ने कहा कि दुष्कर्म पीड़िता के लिए काग्रेस ने पांच सूत्रीय माग सरकार से की है। इसके लिए काग्रेस पार्टी हस्ताक्षर अभियान चला रही है। हस्ताक्षर अभियान में आम जनता एवं महिलाएं उत्साहपूर्वक भाग ले रही हैं। उन्होंने कहा कि आम जनता की माग है कि पीड़िता को जल्द से जल्द न्याय मिले। साथ ही प्रदेश में महिलाओं के लिए सुरक्षित माहौल बनाया जाए।
प्रदेश में जिस तरह से महिलाओं का उत्पीड़न बढ़ा है, उससे प्रदेश सरकार के कानून-व्यवस्था की पोल खुल गई है। इसी क्रम में सेंट एंड्रयूज डिग्री कालेज, दिग्विजयनाथ डिग्री कालेज, सेंट जोसेफ डिग्री कालेज, डीएवी डिग्री कालेज में भी हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।
अभियान में दिनेश चंद्र श्रीवास्तव, उदय वीर सिंह, प्रेमलता चतुर्वेदी, उमेश चन्द्र खन्ना, विकास द्विवेदी, अनिल सोनकर, संजीव सिंह सोनू, इंद्रजीत चैधरी, नवीन सिन्हा, दिलीप निषाद, उच्जैर खॉ, इंद्रजीत सिंह लीडर, दिनेश सिंह, वसीम अहमद, बादल चतुर्वेदी, महेंद्र नाथ मिश्र, मोनिका पांडेय, स्नेहलता, रवींद्र चंद, डीएन चौधरी, रामप्रसाद गुप्ता, नासीर मुन्ना, राकेश मौर्या, प्रभात चतुर्वेदी, अजय कन्नौजिया, सुहेल अंसारी, गुलाम ताहिर, कृष्ण बिहारी दूबे, मोहम्मद राजू, सदानंद पांडेय, मुस्तफा अंसारी आदि शामिल रहे।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.