Move to Jagran APP

प्रियंका गांधी से मिले गोरखपुर के कांग्रेसी, बूथ को बनाएंगे मजबूत और करेंगे आंदोलन

गोरखपुर के कांग्रेसियों ने रायबरेली में प्रियंका वाड्रा से मुलाकात की। हार की समीक्षा करने के बाद उन्होंने बूथ को मजबूत करने पर बल दिया।

By Edited By: Published: Thu, 13 Jun 2019 07:31 AM (IST)Updated: Fri, 14 Jun 2019 11:02 AM (IST)
प्रियंका गांधी से मिले गोरखपुर के कांग्रेसी, बूथ को बनाएंगे मजबूत और करेंगे आंदोलन
प्रियंका गांधी से मिले गोरखपुर के कांग्रेसी, बूथ को बनाएंगे मजबूत और करेंगे आंदोलन
गोरखपुर, जेएनएन। लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद गोरखपुर के कांग्रेसियों ने रायबरेली में पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा से मुलाकात की। प्रियंका ने उन्हें मिशन 2022 का लक्ष्य दिया। साथ ही बूथ लेबल को मजबूत बनाने को कहा। रायबरेली स्थित कांग्रेस गेस्ट हाउस में दोपहर 12 बजे के करीब लोकसभा प्रत्याशियों के साथ प्रियंका गांधी ने मीटिंग की।
उन्होंने प्रत्याशियों से हार के कारणों पर चर्चा की। उसके बाद जिलाध्यक्षों के साथ बैठक की। प्रियंका से मुलाकात के बाद जिलाध्यक्ष राकेश यादव ने बताया कि उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों से मिशन 2022 की तैयारी में जुटने को कहा है। मुलाकात के दौरान प्रियंका वाड्रा ने कहा कि कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को निराश होने की जरूरत नहीं है। हमें दोगुने उत्साह से काम करने की जरूरत है। हमें काम करने और जनता में अपनी छवि बनाने की जरूरत है। हमें इस अवसर को गंवाने की जरूरत नहीं है। हम बेहतर काम करके जनता में अपने को साबित करेंगे।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि अब पार्टी को बूथ स्तर से सक्रिय किया जाएगा। आने वाला समय कांगेस का ही है। कांग्रेस के शासनकाल में जन उपयोगी कार्य होते रहे हैं। जनता इसे भली भांति जानती है। जनता को कांग्रेस शासनकाल में किए गए कार्यो को बताने का काम होगा। साथ ही जन समस्याओं को लेकर आंदोलन भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में जन समस्याओं का निराकरण बंद हो गया है।
अफसर आम आदमी की समस्या पर ध्यान ही नहीं दे रहे हैं। इसी कारण जनता तबाह हो रही है। इस दौरान पार्षद संजीव सिंह सोनू, जिला महासचिव जयंत पाठक, सचिव सुमंत प्रकाश श्रीवास्तव, रोहन यादव आदि मौजूद थे। मीटिंग में प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर, सीएलपी नेता अजय कुमार लल्लू समेत 40 जिलों के जिलाध्यक्ष, लोकसभा प्रत्याशी व कोआर्डिनेटर मौजूद रहे।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.