Move to Jagran APP

कांग्रेसी बोले-कार्यसमिति ने लिया सही निर्णय, पार्टी को मिलेगी नई ऊर्जा

सोनिया गांधी का कांग्रेस पार्टी का अंतरिम अध्यक्ष बनने से कांग्रेसियों में खुशी है। कार्यकर्ताओं और नेताअेा का कहना है कि यह सही निर्णय हुआ है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 11 Aug 2019 01:31 PM (IST)Updated: Sun, 11 Aug 2019 01:31 PM (IST)
कांग्रेसी बोले-कार्यसमिति ने लिया सही निर्णय, पार्टी को मिलेगी नई ऊर्जा
कांग्रेसी बोले-कार्यसमिति ने लिया सही निर्णय, पार्टी को मिलेगी नई ऊर्जा

गोरखपुर, जेएनएन। सोनिया गांधी ने शनिवार को देर रात काग्रेस का अंतरिम अध्यक्ष पद स्वीकार कर लिया। सोनिया को फिर से कांग्रेस की कमान मिलते ही यहां गोरखपुर में कांग्रेसी खुशी से झूम उठे। कांग्रेसियों का कहना है कि देर से ही सही राष्ट्रीय कांग्रेस कार्यसमिति ने सही निर्णय लिया है। सोनिया के पद संभालने के बाद पार्टी में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है। हालांकि, कांग्रेसियों ने राहुल गांधी के कार्यकाल को भी बेहतर बताया है। पूर्व पदाधिकारियों का कहना है कि राहुल गांधी ने पार्टी के लिए संघर्ष किया है और एक नई ताकत दी है। पूर्व पदाधिकारियों ने सोनिया गांधी के अंतरिम अध्यक्ष बनने पर बधाई दी है।

loksabha election banner

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महामंत्री सैय्यद जमाल अहमद का कहना है कि सोनिया गांधी के नेतृत्व में काग्रेस मजबूती के साथ जनता की आवाज को बुलंद करने में सफल होगी। सोनिया गांधी के गतिशील नेतृत्व में ही 2004 में काग्रेसनीत गठबंधन की जनहितकारी सरकार बनी और 10 वषरें तक सफलतापूर्वक चली।

पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश यादव का कहना है कि सोनिया गाधी में नेतृत्व करने की अपार क्षमता है। समस्त काग्रेस जनों को पूरा विश्वास है किस झूठ और फरेब की सरकार का जवाब देने के लिए सोनिया गांधी एक सफल राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगी। कांग्रेस को ताकत मिलेगी। कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ेगा। जबकि पूर्व महानगर अध्यक्ष अरुण अग्रहरी का कहना है कि अध्यक्ष पद पर वर्तमान परिस्थिति मे सोनिया गाधी सबसे उपयुक्त हैं। उनको संगठन चलाने का पर्याप्त अनुभव है। वह पार्टी को एक सूत्र मे रखकर काग्रेस को मजबूती प्रदान कर सकती हैं। उनके अंतरिम अध्यक्ष बनने से कार्यकर्ताओं में उत्साह है।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.