Move to Jagran APP

यूपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का 40 फीसद आरक्षण, गोरखपुर में जश्न में केवल छह महिलाएं पहुंचीं

UP Vidhan Sabha Chunav 2022 कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा ने विधानसभा चुनाव में 40 फीसद सीटों पर महिलाओं को मैदान में उतारने की घोषणा की थी। कांग्रेसियों को हाइकमान की तरफ से निर्देश मिला कि प्रियंका की घोषणा को लेकर कांग्रेसी हर जिले में जश्न मनाएं।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Fri, 22 Oct 2021 07:02 AM (IST)Updated: Fri, 22 Oct 2021 01:46 PM (IST)
यूपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का 40 फीसद आरक्षण, गोरखपुर में जश्न में केवल छह महिलाएं पहुंचीं
UP Election 2022: गोरखपुर में जश्‍न मनाते कांग्रेस की मह‍िला कार्यकर्ता। - जागरण

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। UP Election 2022: विधानसभा चुनाव में 40 फीसद सीटों पर आरक्षण मिलने की घोषणा के बाद कांग्रेसी बुधवार को चेतना तिराहा पर जश्न मनाने पहुंचे तो सिर्फ छह महिलाएं ही थीं। इनमें एक जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान और वृद्ध कांग्रेसी सरवरी बेगम थीं। आलम यह है कि वर्तमान में जिला कांग्रेस कमेटी में सिर्फ पांच महिलाएं ही हैं।

loksabha election banner

प्रियंका वाड्रा की घोषणा के बाद जश्न मनाने चेतना तिराहा पहुंचे थे कांग्रेसी

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका वाड्रा ने विधानसभा चुनाव में 40 फीसद सीटों पर महिलाओं को मैदान में उतारने की घोषणा की थी। कांग्रेसियों को हाइकमान की तरफ से निर्देश मिला कि प्रियंका वाड्रा की घोषणा को लेकर कांग्रेसी हर जिले में जश्न मनाएं। इसके बाद कांग्रेसी चेतना तिराहा पहुंचे।

गोरखपुर कांग्रेस की जिलाध्यक्ष ने कहा, महिलाएं कांग्रेस से तेजी से जुड़ रही हैं

जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान ने कहा कि दूसरी पार्टियों से ज्यादा महिलाएं कांग्रेस में हैं। महिलाएं तेजी से कांग्रेस से जुड़ रही हैं। हर ब्लाक में एक महिला पदाधिकारी को भी रखा गया है।

महिलाओं की सच्ची हितैषी है कांग्रेस

चेतना तिराहा पर आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी महिलाओं की सच्ची हितैषी है। महिलाओं को मुख्य धारा में ले आने के लिए लगातार कांग्रेस पार्टी काम कर रही है। इस दौरान महानगर अध्यक्ष आशुतोष तिवारी, प्रदेश सचिव दिलीप कुमार निषाद, स्नेहलता गौतम, सोनिया शुक्ला, प्रेमलता चतुर्वेदी, मोनिका पांडेय, दिनेश चंद्र श्रीवास्तव, जितेंद्र पांडेय, रोहन पांडेय, अनिल सोनकर, तौकीर आलम, प्रवीण पासवान, अनुराग पांडेय आदि मौजूद रहे।

लड़की हूं, लड़ सकती हूं का नारा जोश भरेगा

उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेमलता चतुर्वेदी ने बुधवार को चारु चंद्रपुरी स्थित कार्यालय में बैठक कर प्रियंका वाड्रा की घोषणा पर खुशी जताई। कहा कि लड़की हूं, लड़ सकती हूं का नारा महिलाओं और बेटियों में जोश का संचार करेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.