विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर पादरी बाजार फ्लाईओवर हादसा: कंक्रीट गिरने से स्कूटी सवार समेत छह घायल, सुरक्षा पर उठे सवाल

Published: Tue, 30 Jun 2026 01:52 PM (IST)

गोरखपुर के पादरी बाजार फ्लाईओवर से सोमवार रात कंक्रीट का हिस्सा गिरने से छह लोग घायल हो गए। हादसे के ...और पढ़ें

पादरी बाजार चौराहे पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज टूट कर गिरता हुआ।

पादरी बाजार चौराहे पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज टूट कर गिरता हुआ।

HighLights

  1. पादरी बाजार फ्लाईओवर से कंक्रीट का हिस्सा गिरा

  2. हादसे में स्कूटी सवार समेत छह लोग घायल हुए

  3. सुरक्षा उपायों की कमी पर राहगीरों ने सवाल उठाए

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। पादरी बाजार चौराहे पर बन रहे फ्लाईओवर से सोमवार देर रात अचानक छत की ढलाई (कंक्रीट) का हिस्सा नीचे गिर गया। हादसे में स्कूटी से गुजर रहे तीन युवकों समेत करीब छह राहगीर घायल हो गए।

घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और पादरी बाजार चौराहे पर लंबा जाम लग गया। घटना से नाराज राहगीरों ने हंगामा शुरू कर दिया। शाहपुर पुलिस ने समझाकर शांत कराया

निर्माणाधीन पुल से गिरी कंक्रीट, विरोध पर कर्मचारियों पर बदसलूकी का आरोप

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सोमवार रात 12 बजे हुए हादसे में पादरी बाजार निवासी निखिल यादव, मोहनापुर निवासी विनय गौतम और शुभांकर सहित छह लोग चोटिल हो गए। कंक्रीट और गिट्टी गिरने से सड़क पर गुजर रहे दोपहिया और चारपहिया वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए।

bridge go small

पादरी बाजार चौराहे पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज टूट कर गिरता हुआ।

सोमवार रात में हुई घटना, शाहपुर पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया

राहगीरों का आरोप है कि हादसे के बाद जब उन्होंने निर्माण कार्य देख रहे आरएमसी फर्म के कर्मचारियों से शिकायत की तो वहां मौजूद मुंशी और मजदूरों ने उनके साथ बदसलूकी की, जिससे नाराज राहगीरों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर शाहपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

यह भी पढ़ें- हाथरस: पोस्टमैन की बेटी शिवानी चौधरी बनीं वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर, पहले प्रयास में मिली सफलता

पुलिस ने मलबा हटवाकर यातायात सुचारू कराया

पुलिस ने सड़क पर गिरी गिट्टी और मलबा हटवाकर यातायात सुचारू कराया। हादसे में घायल युवकों का कहना है कि फ्लाईओवर निर्माण के दौरान पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए हैं, जिससे राहगीरों की जान जोखिम में पड़ रही है।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर: पिपराइच थाने में युवक को पीटकर लहूलुहान किया, पुलिस पर गंभीर आरोप