Move to Jagran APP

अभी और चौंकाएगी कांग्रेस, शहर अध्यक्ष बनने के लिए पुराने पदाधिकारियों में होड़ Gorakhpur News

जिला कमेटी की तरह शहर कमेटी के अध्यक्षों के नाम भी चौंकाने वाले होंगे। गोरखपुर व देवरिया के शहर अध्यक्ष की सूची फाइनल हो गई है। जल्द ही घोषणा हो सकती है।

By Satish ShuklaEdited By: Published: Mon, 11 Nov 2019 09:20 PM (IST)Updated: Mon, 11 Nov 2019 10:30 PM (IST)
अभी और चौंकाएगी कांग्रेस, शहर अध्यक्ष बनने के लिए पुराने पदाधिकारियों में होड़ Gorakhpur News
अभी और चौंकाएगी कांग्रेस, शहर अध्यक्ष बनने के लिए पुराने पदाधिकारियों में होड़ Gorakhpur News

गोरखपुर, जेएनएन। जिला कांग्रेस कमेटी के गठन के बाद अब कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को शहर कांग्रेस कमेटी के गठन का इंतजार है। शहर अध्यक्ष बनने के लिए पुराने पदाधिकारियों में होड़ मची है। पार्टी सूत्रों की माने तो जिला कमेटी की तरह शहर कमेटी के अध्यक्षों के नाम भी चौंकाने वाले होंगे। गोरखपुर व देवरिया के शहर अध्यक्ष की सूची फाइनल हो गई है। जल्द ही घोषणा हो सकती है।

loksabha election banner

इनके नाम की है चर्चा

शहर अध्यक्ष के लिए दावेदारों में निवर्तमान शहर अध्यक्ष अरुण अग्रहरि की दावेदारी मजबूत है। वह छह सालों से लगातार शहर अध्यक्ष हैं। अरुण महात्मा गांधी पीजी कॉलेज के संस्थापक छात्रसंघ अध्यक्ष रह चुके हैं। इसके अलावा एनएसयूआइ के विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। 2017 में सदर विधानसभा से चुनाव लड़ चुके युवा नेता राणा राहुल सिंह का नाम भी चर्चा में है। राहुल जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष व प्रदेश महामंत्री रह चुके हैं। नगर निगम में कांग्रेस से एकमात्र पार्षद संजीव सिंह सोनू की दावेदारी भी मजबूत है। संजीव लंबे समय से पार्टी से जुड़े हैं और पार्टी के बैनर पर लगातार तीसरी बार पार्षद हैं। वह शहर कमेटी के निवर्तमान महामंत्री हैं। चेतना पांडेय का नाम भी मजबूती से चल रहा था लेकिन निर्मला पासवान के जिलाध्यक्ष बन जाने से अब उनके नाम पर चर्चा की गति मंद हो गई है। किसान कांग्रेस के पूर्व उत्तर प्रदेश के प्रदेश संगठक अखिलेश शुक्ला, पूर्व जिला महामंत्री अनवर हुसैन, आशुतोष तिवारी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष शैलेष उपाध्याय, पीसीसी सदस्य तौकीर आलम, निवर्तमान उपाध्यक्ष नवीन सिन्हा ने भी अपनी दावेदारी पेश की है।

देवरिया में भी है दावेदारों की लंबी फेहरिस्त

देवरिया शहर अध्यक्ष के लिए दावेदारों की लंबी फेहरिस्त है। निवर्तमान शहर अध्यक्ष ऋषिकेश मिश्रा 2013 से शहर अध्यक्ष हैं। इसके अलावा सच्चिदानंद सिंह राना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य हैं। वह पूर्व जिला महामंत्री भी रह चुके हैं। पूर्व जिला महामंत्री सुभाष राय एनएसयूआइ के जरिये छात्र राजनीति में प्रवेश कर पार्टी में अपनी गहरी पैठ बना ली। अमन श्रीवास्तव संत विनोबा डिग्री कालेज के छात्र संघ अध्यक्ष रह चुके हैं और पार्टी में सक्रिय हैं।

चौंकाने वाले थे जिलाध्यक्षों के नाम

कांग्रेस ने अजय कुमाल लल्लू को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर साफ संदेश दिया था कि पार्टी जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को तरजीह देगी। इसी तरह जिलाध्यक्षों के नाम भी काफी चौंकाने वाले रहे। जिलाध्यक्षों के चयन के लिए सभी आवेदकों के प्रोफाइल चेक किए गए। इसमें राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने खुद दिलचस्पी दिखाई। उनकी सहमति के बाद ही जिलाध्यक्षों के नाम घोषित किए गए। घोषित जिलाध्यक्षों के चेहरों से यह साफ हो गया कि पार्टी को वरिष्ठता और गणेश परिक्रमा करने वालों में रुचि नहीं है।

निष्‍ठावान कार्यकर्ताओं को मिलेगा अवसर

कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्‍यक्ष अजय कुमार लल्‍लू का कहना है कि संगठन को मजबूत करने वाले निष्ठावान कार्यकर्ताओं को अवसर दिया जाएगा। शहर अध्यक्ष के नाम लगभग तय हो गए हैं। अभी कुछ जिलाध्यक्षों के नाम घोषित होने बाकी रह गए हैं। जिलाध्यक्ष व शहर अध्यक्षों के नाम इसी माह घोषित कर दिया जाएंगे। पार्टी के लिए सभी कार्यकर्ता महत्वपूर्ण हैं, संगठन में उनकी भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.