Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Commonwealth Games 2022: जूडो में गोरखपुर विश्वविद्यालय की तूलिका का कमाल, रजत पदक जीतकर बढ़ाया मान

    By Pragati ChandEdited By:
    Updated: Thu, 04 Aug 2022 04:48 PM (IST)

    Tulika Maan Commonwealth Games 2022 गोरखपुर विश्वविद्यालय की चमक ने कामनवेल्थ गेम्स को चार चांद लगा दी है। भारत ने कामनवेल्थ में अबतक तीन मेडल हासिल किया जिसमें दो मेडल विश्वविद्यालय के जुडो खिलाड़ी तूलिका और विजय ने अपने नाम किया है।

    Hero Image
    Commonwealth Games 2022: गोरखपुर विश्वविद्यालय की तूलिका ने जीता रजत पदक। (फाइल फोटो)

    गोरखपुर, जागरण संवाददाता। इंग्लैंड के बर्मिंघम (Birmingham) में चल रहे कामनवेल्थ गेम्स (CWG 2022) में बुधवार को दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय (DDU Gorakhpur) की एक और जूडो (Judo) खिलाड़ी तूलिका मान (Tulika Maan) ने रजत पदक (Silver medal) हासिल कर इतिहास रचा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विजय कुमार यादव ने कांस्य पदक पर जमाया कब्जा

    इसके पूर्व विजय कुमार यादव ने भी जूडो में कांस्य पदक (Bronze Medal) पर कब्जा जमाया है। पहली बार गोरखपुर विश्वविद्यालय के दो विद्यार्थियों ने कामनवेल्थ गेम्स (Commonwealth Games 2022) में दो पदक हासिल कर कीर्तिमान बनाया है।

    तीन में दो पदक गोरखपुर के विद्यार्थियों के नाम

    ये उपलब्धि खास इसलिए भी है कि देश को पहली बार कामनवेल्थ जूडो में कुल तीन पदक अब तक मिले हैं। जिसमें से दो पदक गोरखपुर विश्वविद्यालय के विद्यार्थी विजय ने पुरूष वर्ग के सबसे कम भार वर्ग 60 किलो वर्ग में हासिल किया है। जबकि, तूलिका ने महिलाओं के सबसे अधिक भारवर्ग 78 में यह उपलब्धि हासिल की है।

    विश्वविद्यालय परिवार ने दी शुभकामनाएं

    तुलिका की उपलब्धि पर गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजेश सिंह, क्रीड़ा परिषद के पदाधिकारियों समेत खेल प्रेमियों ने शुभकामनाएं दी है। तूलिका की सफलता पर गुरुकुल पीजी कॉलेज ददरी में देर रात जश्न मनाया गया। निदेशक डा. बिपिन शाही ने लोगों का मुंह मीठा कराकर बिटिया को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी आले हैदर, सहायक क्रीड़ाधिकारी एनईआर चंद्रविजय सिंह आदि ने भी बधाई दी है।

    हाल में ही तूलिका ने जीता है स्वर्ण पदक

    तूलिका मान ने हाल में ही कानपुर में आयोजित ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी (All India University) जुडो महिला में स्वर्ण पदक (Gold Medal) हासिल किया है। इससे पहले सीनियर नेशनल और साउथ एशियन (Senior National and South Asian) जुडो सुनहरी चमक बिखेरी है। तूलिका दिल्ली के राजौरी गार्डन में अपनी मां अमृता सिंह के साथ रहती हैं। दिल्ली में ही वह अपने कोच अर्जुन अवार्डी यशपाल सोलंकी की देखरेख में अभ्यास करती हैं।