Move to Jagran APP

कमिश्‍नर ने देखी धान खरीद की स्थिति

उन्होंने सेमरियावां स्थित खाद्य विभाग के केंद्र की भी जांच की। यहां केंद्र खुला मिला और प्रभारी उपस्थित थीं। डिप्टी आरएमओ रुपेश सिंह ने कमिश्नर को बताया कि सभी खरीद केंद्रों पर इलेक्ट्रानिक तराजू बोरा नमी मापक यंत्र सहित सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध हैं।

By Edited By: Published: Wed, 21 Oct 2020 06:53 AM (IST)Updated: Wed, 21 Oct 2020 01:17 PM (IST)
कमिश्‍नर ने देखी धान खरीद की स्थिति
धान खरीद का निरीक्षण करते कमिशनर अनिल कुमार एवं अन्‍य अधिकारी।

संतकबीर नगर, जेएनएन। बस्ती मंडल के कमिश्नर अनिल कुमार सागर ने आरएफसी श्रीप्रकाश मिश्र व आरएमओ राजीव मिश्र के साथ पांच खरीद केंद्रों का निरीक्षण किया। समर्थन मूल्य योजना के तहत जिले में धान की खरीद की स्थिति को देखी और जिम्मेदारों को दिशा निर्देश दिये। गोरखपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सरैया बाईपास के पास स्थित मंडी यार्ड में पीसीएफ, खाद्य विभाग, भारतीय खाद्य निगम (एफसीआइ) व मंडी के चार केंद्रों की जांच की। इस दौरान चारों खरीद केंद्र खुले हुए मिले, लेकिन वहां किसान नहीं थे। केंद्र प्रभारी किसानों के इंतजार में केंद्र पर बैठे हुए मिले।

loksabha election banner

उन्होंने सेमरियावां स्थित खाद्य विभाग के केंद्र की भी जांच की। यहां केंद्र खुला मिला और प्रभारी उपस्थित थीं। डिप्टी आरएमओ रुपेश सिंह ने कमिश्नर को बताया कि सभी खरीद केंद्रों पर इलेक्ट्रानिक तराजू, बोरा, नमी मापक यंत्र सहित सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध हैं। किसानों को पीने के लिए साफ पानी, बैठने व छांव की सुविधा भी केंद्रों पर की गई है। नवंबर से धान खरीद में तेजी आ सकती है।

जिले में धान बेंचने वाले पहले किसान बने राम प्रताप सिंह

सांथा ब्लाक के चवरही गांव के पंजीकृत किसान 55 वर्षीय राम प्रताप सिंह ने सांथा स्थित खाद्य विभाग के केंद्र पर 24 क्विंटल सरयू धान बेचा। वह जिले में धान बेंचने वाले पहले किसान बने। उन्होंने कहा कि वह 16 बीघा में धान की खेती किए हुए हैं। इसमें से वह 12 बीघा धान की फसल काट चुके हैं। अब वह गेहूं की बोआई की तैयारी में जुटे हुए हैं। इस प्रकार वहीं सांथा के केंद्र के प्रभारी शिशिर सिंह पंजीकृत किसान से धान खरीदने वाले पहले प्रभारी बने। अन्य किसी भी केंद्र पर एक छटांक धान की खरीद नहीं हो पाई है। 15 अक्टूबर 2020 से 28 फरवरी 2021 तक पंजीकृत किसानों से होने वाली खरीद के लिए सभी केंद्रों पर तैयारियां पूरी है। केंद्रों के प्रभारियों के साथ डीएम दिव्या मित्तल कलेक्ट्रेट सभागार में 21 अक्टूबर को बैठक करेंगी। बहरहाल खरीद केंद्रों की संख्या 30 से बढ़कर अब 75 हो गई है।

जिले में 94 हेक्टेयर में हुई है धान की खेती

जनपद की कुल आबादी-लगभग 20 लाख है। कुल किसानों की संख्या-2.75 लाख है। धान की खेती की गई 94 हजार हेक्टेयर में की गई है। धान खरीद का लक्ष्य-50 हजार एमटी रखा गया है। धान खरीद केंद्रों की संख्या 75 है। अब तक 24 क्विंटल धान खरीद हुई है। धान बेंचने वाले किसानों में सिर्फ एक किसान है। साधारण धान का समर्थन मूल्य प्रति क्विंटल 1,868 रुपये है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.