Move to Jagran APP

Gorakhpur News: गोरखपुर में 1878 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे सीएम योगी, यहां देखें पूरा शेड्यूल

गोरखपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन ने कहा कि प्राधिकरण की 1877.61 करोड़ की परियोजनाओं के लोकार्पण शिलान्यास के लिए मुख्यमंत्री का कार्यक्रम मिल गया है। 15 मार्च को दोपहर दो बजे लोकार्पण-शिलान्यास समारोह का आयोजन होगा। कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों यहां 1877.61 करोड़ की 76 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास होगा।

By Arun Chand Edited By: Vivek Shukla Thu, 14 Mar 2024 07:09 AM (IST)
Gorakhpur News: गोरखपुर में 1878 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे सीएम योगी, यहां देखें पूरा शेड्यूल
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों यहां 1877.61 करोड़ की 76 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास होगा।

जागरण संवाददाता, गाेरखपुर। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) की विभिन्न परियोजनाओं के लोकार्पण-शिलान्यास का कार्यक्रम शुक्रवार को दोपहर दो बजे आयोजित होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों यहां 1877.61 करोड़ की 76 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास होगा।

इनमें 19.80 करोड़ की 51 परियोजनाओं का लोकार्पण व 1857.80 करोड़ की 25 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसे लेकर जीडीए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसके पहले यह कार्यक्रम 11 मार्च को तय था, लेकिन अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया था।

मुख्यमंत्री जिन परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे, उसमें राप्तीनगर विस्तार एवं स्पोर्ट्स सिटी परियोजना सबसे प्रमुख है। इसके बन जाने से बड़ी संख्या में लोगों को आवास का विकल्प तो मिलेगा ही गोरखपुर समेत आस-पास के जिलों में खेल गतिविधियां भी बढ़ेंगी।

इसे भी पढ़ें- अब बादल आएंगे तो बिना बरसे नहीं जाएंगे, IIT कानपुर में चल रहा परीक्षण सात साल बाद हुआ पूरा

इसके अलावा मुख्यमंत्री 1.78 करोड़ से सिटी माल के सामने गोरखपुर हाट और नया सवेरा के पास बनकर तैयार 120 फूड कियोस्क का लोकार्पण भी करेंगे। इसी तरह मुख्यमंत्री 17.21 करोड़ से वीर बहादुर सिंह नक्षत्रशाला में महंत अवेद्यनाथ ज्ञान विज्ञान पार्क की स्थापना, 13.47 करोड़ से मेडिकल रोड पर चरगांवा के करीमनगर चौराहे को जोड़ने वाली स्मार्ट सड़क बनाए जाने, 10 करोड़ से वॉटर स्पोर्ट्र्स काम्पलेक्स का अनुरक्षण के कार्य का भी शिलान्यास करेंगे।

कार्यक्रम को लेकर बुधवार को प्राधिकरण के सचिव उदय प्रताप सिंह ने अभियंताओं के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। सचिव ने बताया कि फर्टिलाइजर फैक्ट्री को जाने वाली सड़क पर राप्तीनगर विस्तार में प्रस्तावित मेडिकल सुविधाओं के लिए आरक्षित भूखंड की भूमि पर पूजन और फतेहपुर गांव की जमीन पर मुख्यमंत्री की जनसभा होगी।

इसे भी पढ़ें- बिजली का बिल गलत बन गया तो न हों परेशान, ऐसे हो जाएगा ठीक

जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन ने कहा कि प्राधिकरण की 1877.61 करोड़ की परियोजनाओं के लोकार्पण-शिलान्यास के लिए मुख्यमंत्री का कार्यक्रम मिल गया है। 15 मार्च को दोपहर दो बजे लोकार्पण-शिलान्यास समारोह का आयोजन होगा। कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।