Move to Jagran APP

गोरखपुर में फरियादियों से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, गायों को गुड़-चना भी खिलाया

दो सौ से अधिक फरियादियों से मिले मुख्यमंत्री, दिया समस्याओं के समाधान का आश्वासन

By JagranEdited By: Published: Sun, 13 May 2018 12:12 PM (IST)Updated: Sun, 13 May 2018 08:22 PM (IST)
गोरखपुर में फरियादियों से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, गायों को गुड़-चना भी खिलाया
गोरखपुर में फरियादियों से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, गायों को गुड़-चना भी खिलाया

गोरखपुर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को हिन्दू सेवाश्रम में आयोजित जनता दरबार में 200 से अधिक फरियादियों की समस्याएं सुनीं और निस्तारण का भरोसा दिलाया। करीब 45 मिनट तक समस्याएं सुनने के बाद मुख्यमंत्री गुरु गोरक्षनाथ का दर्शन करने के बाद जीडीए सभागार के लिए रवाना हो गए। गोरखपुर क्षेत्र के भाजपा जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करने के बाद वह लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री सुबह करीब 5.30 बजे अपने कक्ष से निकले और सीधे गुरु गोरक्षनाथ का आशीर्वाद लेने मन्दिर पहुंचे। वहा विधि विधान से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गुरु की पूजा अर्चना करने के बाद गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ के समाधि स्थल पहुंचे और उनका आशीर्वाद लिया। वहा से योगी परम्परा अनुसार कार्यालय के पीछे गो शाला पहुंचे और अपने हाथ से गायों को गुड़ चना खिलाया। करीब 6.30 बजे वह अपने कक्ष में पहुंच गए। इधर सुबह से ही हिन्दू सेवाश्रम में लोग पहुंचने लगे। उन्हें आश्रम के हाल में कुर्सियों पर बैठाया गया था। मुख्यमंत्री से पहले जिलाधिकारी के. विजयेंद्र पाडियन व एसएसपी शलभ माथुर ने लोगों की समस्याएं जानीं। सुबह करीब 10 बजे मुख्यमंत्री सेवाश्रम के कार्यालय में पहुंचे।

फरियादियों के लाइन में लगवाकर एक एक कर मुख्यमंत्री से मिलवाया गया। लोगों ने मुख्यमंत्री से अपनी समस्याएं बताईं। कोई अपने गायब बेटे की तलाश के लिए जनता दरबार पहुंचा था, किसी की जमीन कब्जा की जा रही थी।किसी को ससुराल के लोगों ने निकाल दिया था। बीटीसी 2013 बैच के अभ्यर्थी भी आये थे, जिनको। काउंसलिंग के बावजूद जीरो जनपद होने के कारण नियुक्ति पत्र नहीं मिला। इन अभ्यर्थियों को कोई ठोस आश्वासन नहीं मिल सका। आज अन्य जनता दरबार की तुलना में कम फरियादी दिखे। समय से सूचना न मिलने से बाहर से अधिक लोग नहीं आ सके। मुख्यमंत्री ने 10.45 बजे तक समस्याएं सुनीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.