गोरखपुर-बढ़नी डेमू ट्रेन पर बरसाए पत्थर, महिला यात्री को किया घायल; अस्पताल में भर्ती
गोरखपुर-बढ़नी डेमू ट्रेन पर पीपीगंज स्टेशन पर पत्थरबाजी हुई, जिससे एक महिला यात्री मेनका देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
गोरखपुर-बढ़नी डेमू ट्रेन पर पीपीगंज स्टेशन पर हुई पत्थरबाजी।
पत्थर लगने से 45 वर्षीय महिला यात्री मेनका देवी घायल हुईं।
पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया, इलाज के बाद घर लौटीं।
संवाद सूत्र/पीपीगंज। बढ़नी जा रही 75117 नंबर की गोरखपुर-बढ़नी डेमू ट्रेन पर पीपीगंज स्टेशन पर गुरुवार को पत्थरबाजी हो गई। पत्थर चलने से ट्रेन में सवार महिला यात्री गंभीर रूप से घायल हो गई। स्टेशन मास्टर की सूचना पर मौके पर पहुंची पीपीगंज पुलिस ने अस्पताल में महिला का इलाज कराया।
डेमू ट्रेन दोपहर बाद तीन बजे के आसपास पीपीगंज होते हुए बढ़नी जा रही थी। गोरखपुर स्थित मोहरीपुर की रहने वाली महिला 45 वर्षीय यात्री मेनका देवी सिद्धार्थ नगर जाने के लिए ट्रेन में यात्रा कर रही थी। ट्रेन जैसे ही पीपीगंज में रुकी एक युवक ने ट्रेन पर पत्थर चलाना शुरू कर दिया।
यह भी पढ़ें- 100-200 नहीं; 4500 साल पुरानी हैं मांडी में मिलीं 3000 स्वर्ण मुद्राएं, गंगा घाटी सभ्यता के मिले ऐतिहासिक प्रमाण
पत्थर एक महिला यात्री के मुंह पर आकर लग गया। महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। स्टेशन मास्टर योगेन्द्र कुमार वर्मा ने पीपीगंज चौकी पुलिस को सूचना दी। पीपीगंज स्थित हास्पिटल में इलाज के बाद महिला अपने घर वापस गोरखपुर आ गई।
