सीएम योगी आदित्यनाथ आज गोरखपुर आएंगे, तीन कार्यक्रमों लेंगे हिस्सा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को गोरखपुर पहुंच रहे हैं। गोरखपुर में फिलहाल उनके तीन चुनावी कार्यक्रम निर्धारित हैं। तीनों ही कार्यक्रम रविवार को आयोजित होंगे।
गोरखपुर, जेएनएन। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को दोपहर बाद गोरखपुर पहुंच रहे हैं। गोरखपुर में फिलहाल उनके तीन चुनावी कार्यक्रम निर्धारित हैं। तीनों ही कार्यक्रम रविवार को आयोजित होंगे। पार्टी द्वारा जारी कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री लालगंज में जनसभा करने के बाद शाम 3:50 बजे पीपीगंज के बसंत विहार वाटिका पहुंचेंगे और वहां वह कैंपियरगंज विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं को चुनाव के मद्देनजर संबोधित करेंगे। शाम 5:30 बजे मुख्यमंत्री दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज पहुंचेंगे, जहां उन्हें निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करनी है। शाम सात बजे वह महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज परिसर में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में शहर के बुद्धिजीवियों से सीधा संवाद करेंगे। दो घंटे का यह सम्मेलन रात नौ बजे सम्पन्न होगा। उसके बाद उनका गोरखनाथ मंदिर में रात्रि विश्राम का कार्यक्रम है।
आज अाएंगे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा
केंद्रीय मंत्री व भाजपा के यूपी लोकसभा चुनाव संचालन समिति के प्रभारी जेपी नड्डा का आगमन महराजगंज में हाेगा। वह यहां पार्टी कार्यालय पर लोकसभा चुनाव संचालन समिति की बैठक को संबाेधित करेंगे। यह जानकारी पार्टी के जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ल ने दी है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप