दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे सीएम योगी
दो दिन तक गोरखपुर में रहेंगे सीएम योगी आदित्य नाथ, कई योजना का शिलान्यास व लोकार्पण भी करेंगे।
गोरखपुर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय दौरे पर रविवार को गोरखपुर पहुंचे। इस दौरान वे 49.60 करोड़ रुपए की परियोजनाओं की सौगात देंगे। इनमें 39.29 करोड़ लागत के कुल 66 कार्यो का लोकार्पण और 19.32 करोड़ रुपए के पांच कार्यो का शिलान्यास शामिल है।
इन कार्यो का होगा लोकार्पण
निर्माण खंड - 2 लोक निर्माण विभाग के तीन कार्य : 12.50 करोड़
नलकूप खंड - प्रथम के दो कार्य : 45.40 लाख
नलकूप खंड - द्वितीय के दो कार्य : 45.40 लाख
नलकूप खंड - महराजगंज का एक कार्य : 22.70 लाख
पूर्वाचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के चार कार्य : 7.72 करोड़
नगर निगम के 54 कार्य : 17.92 करोड़
इनका होगा शिलान्यास
वीर बहादुर सिंह स्पोर्टस कॉलेज में छात्रावास भवन की मरम्मत : 6.39 करोड़
वीर बहादुर सिंह स्पोर्टस कॉलेज में मिट्टी भराई कार्य : 1.68 करोड़
वीर बहादुर सिंह स्पोर्टस कॉलेज में आरसीसी रोड निर्माण : 94.65 लाख
वीर बहादुर सिंह स्पोर्टस कॉलेज में छात्रावास भवन निर्माण : 7.89 करोड़
मल्टी परपज सीड स्टोर एंड टेक्नोलॉजी डिसेमिनेशन सेंटर : 2.40 करोड़
शहर के पाच प्रमुख लोगों से मिलेंगे मुख्यमंत्री
गोरखपुर : आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी के अभियान 'संपर्क फार समर्थन' के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शहर के पांच प्रमुख लोगों से मुलाकात करेंगे। केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं पर चर्चा करने के साथ ही सरकार के काम काज पर उनका फीड बैक भी लेंगे। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम जारी होने के बाद जिला प्रशासन मुख्यमंत्री की इन मुलाकातों के मद्देनजर जरूरी तैयारियों में जुट गया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को 5.20 बजे के करीब बरगदवा भगवानपुर स्थित उद्योगपति ओम प्रकाश जालान के पास जाएंगे। इसके बाद वह खजांची चौक स्थित दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. रामदेव शुक्ल के घर जाएंगे।
मुख्यमंत्री का संपर्क फार समर्थन अभियान सोमवार को भी जारी रहेगा। सोमवार को वह 11.30 बजे के बाद सूर्यकुंड स्थित विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. केसी लाल के घर जाएंगे। वहां से वह गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा जटाशकर के अध्यक्ष सरदार जसपाल सिंह के रेती चौक स्थित आवास पर जाएंगे। तत्पश्चात 1.15 बजे के करीब मुख्यमंत्री आजाद चौक के निकट रहने वाले सेवानिवृत्त निदेशक, माध्यमिक शिक्षा विभाग डा. एलपी पांडेय के घर जाएंगे।