विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गोरखनाथ मंदिर में फरियादियों से मिले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Sat, 09 Sep 2017 11:03 AM (IST)Updated: Sat, 09 Sep 2017 12:50 PM (IST)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आज की सुबह की दिनचर्या परम्परागत रही। पूजा के बाद आधा घंटा गोशाला में गुजारा। उसके ...और पढ़ें

गोरखनाथ मंदिर में फरियादियों से मिले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
गोरखनाथ मंदिर में फरियादियों से मिले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

गोरखपुर (जेएनएन)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी कर्मस्थली गोरखपुर के दौरे पर आज दिनचर्या के बाद जनता दरबार में फरियादियों से मिले। आज उनका गोरखनाथ मंदिर में ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ और महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि समारोह में हिस्सा लेने का कार्यक्रम है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आज की सुबह की दिनचर्या परम्परागत रही। गुरुओं की पूजा के बाद उन्होंने करीब आधा घंटा गोशाला में गुजारा। उसके बाद अपनी समस्या लेकर मंदिर पहुंचे करीब सौ से अधिक लोगों की उन्होंने फरियाद सुनी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महंत दिग्विजयनाथ की श्रद्धाजंलि सभा की अध्यक्षता करेंगे। इस कार्यक्रम में विधानसभाध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित बतौर मुख्य वक्ता मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम मंदिर के ही दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार में आयोजित होगा।

 

सीएम यहां ब्रह्मलीन गोरक्षपीठाधीश्वर महन्त दिग्विजय नाथ और ब्रह्मलीन महन्त अवेद्यनाथ के श्रद्धांजलि सप्ताह समारोह में भाग लेंगे। कल एमएमएमयूटी के दूसरे दीक्षांत समारोह में भाग लेने के बाद वह लखनऊ के लिए रवाना होंगे।