29 को बंद रहेगा दीवानी न्यायालय
गोरखपुर: दीवानी कचहरी तथा बाह्य न्यायालय बांसगांव में 29 सितंबर को अतिरिक्त अवकाश घोषित कि
By JagranEdited By: Published: Wed, 27 Sep 2017 02:14 AM (IST)Updated: Wed, 27 Sep 2017 02:14 AM (IST)
गोरखपुर: दीवानी कचहरी तथा बाह्य न्यायालय बांसगांव में 29 सितंबर को अतिरिक्त अवकाश घोषित किया गया है। इसके कारण अब दीवानी कचहरी तथा बांसगांव स्थित सभी न्यायालय, कार्यालय तथा अनुभाग 29 सितंबर को बंद रहेंगे।
उक्त आशय का आदेश उच्च न्यायालय द्वारा प्राप्त अधिकार का प्रयोग करते हुए प्रभारी जनपद न्यायाधीश अशोक कुमार सिंह ने दिया है। उन्होंने बताया कि शहर काजी द्वारा अवगत कराया गया कि मोहर्रम का त्योहार रविवार को है। बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट के अध्यक्ष अभिमन्यु पाण्डेय तथा मंत्री प्रिया नंद सिंह ने प्रस्ताव भेजकर मोहर्रम त्योहार के स्थान पर नवमी पर्व पर शुक्रवार को स्थानीय अवकाश घोषित करने का अनुरोध किया था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें