इसलिए कर दी बालक की हत्या, अधकटा शव बरामद
आरोपित के खिलाफ कुकर्म की तहरीर दी गई थी। यह तहरीर मृतक के पिता ने दिलाई थी। इसीलिए उसने गला दबाकर हत्या कर दी।
By Edited By: Published: Sat, 10 Nov 2018 09:32 AM (IST)Updated: Sun, 11 Nov 2018 11:40 AM (IST)
गोरखपुर, (जेएनएन)। कुशीनगर जिले के कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के गांव रहसू गांव निवासी दस वर्षीय बालक का शव गांव से सटे गन्ने के खेत से बरामद हुआ। शव का निचला हिस्सा गायब था, पुलिस आशंका जता रही कि उसे जानवर नोच ले गए होंगे। पुलिस मुकदमे में अपहरण तथा हत्या कर शव छिपाने की धारा बढ़ाकर विवेचना कर रही है। आरोपित के घर से तमंचा व कारतूस भी बरामद हुआ है। पुलिस अधीक्षक राजीव नारायण मिश्र ने कहा कि मुख्य आरोपित सहित घटना में शामिल दो अन्य आरोपितों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि उक्त गांव निवासी हरिकेश्वर मिश्र का दस वर्षीय पुत्र दिव्यांशु चार नवंबर की शाम करीब चार बजे खेलने की बात कह कर घर से निकला।
शाम को उसके घर न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई तो तलाश में जुट गए। संभावित स्थानों पर खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला तो परेशान परिजनों ने देर रात पुलिस को सूचना दी। परिजन व ग्रामीणों से पूछताछ के बाद पुलिस बालक की तलाश में जुट गई। सुबह डाग स्क्वाड टीम की से मदद ली गई। शक के आधार पर पुलिस ने पूछताछ के लिए गांव के ही साधू शैलेश मिश्र व प्रधान प्रतिनिधि सहित आधा दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने शैलेश मिश्र से सख्ती से पूछताछ की तो उसने गांव के ही सुधीर की मदद से किशोर की हत्या कर शव को गांव के बाहर गन्ने के खेत में छिपाने की बात स्वीकार कर ली। उसने बताया कि दिव्यांश के पिता ने उसके खिलाफ तहरीर दिलवाई थी, इसलिए हत्या कर दी। उसके बताए स्थान पर पहुंच पुलिस टीम ने तलाश की तो किशोर का अधकटा शव बरामद हुआ।
पूछताछ में उसने बताया कि किशोर की हत्या गला दबाकर की थी। थानाध्यक्ष ने कहा कि मामले में आरोपित शैलेश व सुधीर के अलावे साजिश रचने वाले प्रधान प्रतिनिधि गोरखनाथ मिश्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। साधू पर लगा था कुकर्म का आरोप किशोर की हत्या के आरोपित साधू शैलेश मिश्र पर चार साल पहले अप्राकृतिक दुष्कर्म का आरोप लगा था। उसने गांव के ही एक दस वर्षीय किशोर के साथ कुकर्म की घटना को अंजाम दिया था। मृतक दिव्यांश के परिवार के लोग पीड़ित पक्ष के साथ मजबूती से खड़े थे। और आरोपित के खिलाफ थाने में तहरीर दिलवाई थी। हालांकि बाद में दोनों पक्ष ने सुलह-समझौता कर लिया था।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें