गोरखपुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, पीएम मोदी की रैली की तैयारियों का लेंगे जायजा
सीएम योगी आदित्यनाथ गुरुवार को गोरखपुर आयेंगे। वह भाजपा के लोकसभा क्षेत्रों की समीक्षा करेंगे। योगी फरवरी में प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली की तैयारियों का भी जायजा लेंगे।
By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Thu, 31 Jan 2019 10:19 AM (IST)Updated: Thu, 31 Jan 2019 05:09 PM (IST)
style="display: block; text-align: justify;" id="storyHeading" class="f-left storyHeading">गोरखपुर, जेएनएन। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को गोरखपुर पहुंचे। वह लोकसभा क्षेत्रों की समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री अपनी पिछली यात्रा के दौरान पांच सीटों की ही समीक्षा कर पाए थे। अन्य सीटों की समीक्षा इस दौरे में करेंगे। सीएम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली की तैयारियों का जायजा भी लेंगे।
भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डा. धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि बैठक में सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों की भी चर्चा होगी। बैठक में गोरखपुर, बांसगांव, देवरिया, सलेमपुर, आजमगढ़, बलिया, घोसी और लालगंज लोकसभा क्षेत्र से सांसद, विधायक, जिलाध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारी भाग लेंगे।
योगी फरवरी में प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली की तैयारियों का भी जायजा लेंगे। गोरखपुर में 23 और 24 फरवरी को भाजपा किसान मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होनी है। उसी दौरान गोरखपुर में प्रधानमंत्री की रैली भी प्रस्तावित है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें