Move to Jagran APP

कर्ज में डूबे किसान की खुदकशी मामले पर मुख्यमंत्री गंभीर, दो गिरफ्तार

कुशीनगर में कर्ज में डूबे किसान की आत्महत्या मामले पर मुख्यमंत्री काफी गंभीर हो गए हैं। जिला प्रशासन ने इससे संबंधित रिपोर्ट शासन को उपलब्ध करा दी है।

By Edited By: Published: Thu, 13 Jun 2019 08:34 PM (IST)Updated: Fri, 14 Jun 2019 10:11 AM (IST)
कर्ज में डूबे किसान की खुदकशी मामले पर मुख्यमंत्री गंभीर, दो गिरफ्तार
कर्ज में डूबे किसान की खुदकशी मामले पर मुख्यमंत्री गंभीर, दो गिरफ्तार
गोरखपुर, जेएनएन। कुशीनगर जिले के कसया थाना क्षेत्र के गांव धुरिया निवासी कर्ज में डूबे किसान की आत्महत्या की गूंज प्रदेश की राजधानी लखनऊ तक पहुंची तो गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया। प्रशासन से पूरे मामले पर रिपोर्ट मांगी तो मामले की जांच हुई। जांच रिपोर्ट प्रशासन ने रिपोर्ट में आत्महत्या का मुख्य कारण कर्ज बताया है। जिला प्रशासन की ओर से ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिषेक पांडेय ने गांव पहुंच कर पूरे मामले की जांच की।
गांव के लोगों व मृत किसान के परिजनों से बातचीत की। इस दौरान किसान का लिखा सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें मृतक किसान गोविंद ने लिखा है कि बैनामे के मद की 1.21 लाख रकम अदा न कर पाने के कारण आत्महत्या कर रहा हूं। कर्ज के लिए दोनों भाइयों भगवान ¨सह, रविन्द्र ¨सह के अलावा चाचा बांके ¨सह को वजह बताया है। सुसाइट नोट में किसान ने लिखा है कि कुल 3.27 लाख कर्ज और एक लाख में गांव के कृष्णचंद के पास कुल चार कट्ठा खेत बंधक रखा गया है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या की पुष्टि हुई है। सुसाइड नोट भी मिला है। पूरे मामले की रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। आत्महत्या के लिए जो दोषी हैं, पुलिस उनके विरुद्ध कार्रवाई कर रही है। पत्नी किरण ¨सह (48), पुत्र मनीष 15 वर्ष, पुत्री किरण 20 वर्ष ने भी इस बात को स्वीकारा कि मौत की मुख्य वजह कर्ज ही है। दो भाई और चाचा पर केस, दोनो भाई गिरफ्तार कसया थाना क्षेत्र के गांव धुरिया ¨सहपुर में कर्ज से डूबे किसान गो¨वद ¨सह की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने गुरुवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया। सुसाइड नोट के आधार पर मृतक के भाई र¨वद्र ¨सह, भगवान ¨सह व चाचा बांके ¨सह पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज हुआ है। र¨वद्र व भगवान को गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष सुनील राय ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। ऐसे की थी आत्महत्या कुशीनगर जिले के कसया थाना क्षेत्र के गांव धुरिया ¨सहपुर निवासी किसान गो¨वद ¨सह मंगलवार की रात खाना खाकर सोए थे। दूसरे दिन सुबह उनका शव कमरे की दीवार में बने होल में रस्सी के फंदे से लटका मिला। पुत्र मनीष ने थाने में दी तहरीर में लिखा है कि खेती, मकान बनवाने एवं बेटी ¨रकू की शादी के लिए उन्होंने कर्ज ले रखा था। यह कर्ज बैंक, स्वयं सहायता समूह और गांव के कुछ लोगों से लिया गया था। कर्ज की अदायगी नहीं हो पा रही थी। इससे वह काफी परेशान थे। पत्‍‌नी किरन का भी यही कहना है कि कर्ज की चिंता में उन्होंने आत्महत्या की है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.