Move to Jagran APP

Chess Olympiad Torch Relay: गोरखपुर में बोले कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, बच्चों में रणनीतिक कौशल का विकास करता है शतरंज

प्रथम शतरंज ओलिंपियाड टार्च रिले समारोह का आयोजन गोरखनाथ मंदिर के दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार में हुआ। इस दौरान प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि शतरंज के खेल में चली जाने वाली चालों से बच्चों में रणनीतिक कौशल का विकास होता है।

By Pragati ChandEdited By: Published: Tue, 28 Jun 2022 06:59 PM (IST)Updated: Tue, 28 Jun 2022 06:59 PM (IST)
Chess Olympiad Torch Relay: गोरखपुर में बोले कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, बच्चों में रणनीतिक कौशल का विकास करता है शतरंज
प्रथम शतरंज ओलिंपियाड टार्च रिले समारोह में मौजूद लोग। जागरण-

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा है कि शतरंज ऐसा खेल है, जो बच्चों की मेधा और प्रतिभा को बढ़ाने का कार्य करता है। इस खेल में चली जाने वाली चालों से बच्चों में रणनीतिक कौशल का विकास होता है। कृषि मंत्री मंगलवार को गोरखनाथ मंदिर में आयोजित प्रथम शतरंज ओलिंपियाड टार्च रिले समारोह को संबोधित कर रहे थे।

loksabha election banner

आलिंपियाड टार्च रिले का गोरखपुर में कृषि मंत्री ने किया स्वागत: मेरठ, आगरा, कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी और अयोध्या होते गोरखपुर पहुंचे आलिंपियाड टार्च रिले का गोरखपुर में स्वागत करते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि शतंरज भारत वर्ष में सैकड़ों वर्ष से खेला जाता रहा है। इस खेल का मूल भारत में है लेकिन आज यह पूरी दुनिया में छाया हुआ है। भारत से निकले इस खेल का ओलिंपियाड को पहली बार अपने मूल स्थान पर आयोजित होने जा रहा है। यह गर्व और सौभाग्य की बात है।

इस क्रम में कृषि मंत्री ने देश व प्रदेश में खेल का माहौल तैयार करने को लेकर किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। कहा कि प्रधानमंत्री के खेलो भारत अभियान का ही परिणाम है कि बीते वर्ष जापान में आयोजित ओलिंपियाड में देश को 14 पदक हासिल हुए। पदक पाने वाले खिलाड़ियों का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सम्मान किया। उन्हें नकद पुरस्कार देकर देश के खिलाड़ियों का हौसला भी बढ़ाया। उन्होंने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेश में खिलाड़ियों के लिए आउट आफ टर्न गजेटेड पद पर प्रमोशन देने और नौकरियों में दो प्रतिशत आरक्षण देने की व्यवस्था भी की है।

क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी आले हैदर ने बताया कि देश के 36 राज्यों/ केंद्रशासित प्रदेशों में स्थित 75 शहरों में यह टार्च रिले टीम पहुंचेगी। इसकी शुरुआत 25 जून को हरिद्वार में हुई है। सोमवार को यह रिले अयोध्या पहुंची थी। वहां से मंगलवार की सुबह सड़क मार्ग से गोरखनाथ मंदिर में पहुंची। यहां तीन बजे तक कार्यक्रम का आयोजन हुआ, उसके बाद टार्च रिले फ्लाइट से दिल्ली के लिए रवाना हो गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.