Move to Jagran APP

Gorakhpur Weather News: चार तक चमकती धूप, छह-सात को फ‍िर बारिश के आसार

गोरखपुर में इस गुरुवार को धूप न‍िकली है। मौसम व‍िभाग के अनुसार चार अक्टूबर तक मौसम साफ रहेगा। पांच व छह अक्टूबर को बादलों के एक बार फिर प्रभावी होने और कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने के आसार बन रहे हैं।

By pradeep SrivastavaEdited By: Pradeep SrivastavaPublished: Thu, 29 Sep 2022 11:33 AM (IST)Updated: Thu, 29 Sep 2022 11:33 AM (IST)
Gorakhpur Weather News: चार तक चमकती धूप, छह-सात को फ‍िर बारिश के आसार
गोरखपुर में मौसम साफ है। यहां छह व सात अक्‍टूबर को बार‍िश के आसार बन रहे हैं। - जागरण

गोरखपुर। बादलों पर सूरज एक बार फिर से प्रभावी हो गया है। गोरखपुर और आसपास के क्षेत्रों में निकल रही चमकदार धूप इसकी पुष्टि है। धूप ने न केवल तापमान को चढ़ा दिया है बल्कि पुरवा हवाओं का साथ पाकर वातावरण की उमस भी बढ़ा दी है। इसके चलते तापमान कम होने के बावजूद मानक से कम होने के बावजूद गर्मी बेचैन कर रही है।

loksabha election banner

इतना रहेगा तापमान

मौसम विज्ञानी कैलाश पांडेय के अनुसार चमकदार धूप के निकलने का सिलसिला चार अक्टूबर तक जारी रहेगा। उसके बाद पूर्वी उत्तर प्रदेश के निचले हिस्से में बनने वाले निम्न वायुदाब क्षेत्र के चलते पांच व छह अक्टूबर को बादलों के एक बार फिर प्रभावी होने और कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने के आसार बन रहे हैं। मौसम विज्ञानी बता रहे हैं कि धूप के चलते अधिक तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किए जाने का पूर्वानुमान है।

बार‍िश के बाद कुहरा भी पड़ेगा

पांच व छह अक्टूबर की बारिश के बाद तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू हो जाएगा। अक्टूबर के दूसरे पखवारे में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस से नीचे आने की संभावना है। बारिश के बाद रात में कुहरा पड़ने का सिलसिला भी शुरू हो जाएगा। बुधवार की अगर बात करें तो गोरखपुर का अधिकतम तापमान 33.8 और न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

बढ़ गया हीट इंडेक्‍स

अधिकतम आर्द्रता 78 और न्यूनतम आर्द्रता 65 प्रतिशत रिकार्ड की गई। आर्द्रता के बढ़े होने के चलते हीट इंडेक्स बढ़ गया और लोगों रिकार्ड तापमान से अधिक की गर्मी का अहसास हुआ। उधर सूर्य की कर्क रेखा से दूरी बढ़ने के साथ ही दिन के छोटे होने और रात के बड़े होने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। दिन जल्दी ढल रहा और सूरज भी सुबह देर से निकल रहा। दिल ढलने के समय का पहले होना और सुबह सूरज निकलने का समय आगे बढ़ना इसकी तस्दीक है।

बुधवार को गोरखपुर का तापमान

अधिकतम : 33.8 डिग्री सेल्सियस

न्यूनतम : 25.8 डिग्री सेल्सियस

आर्द्रता अधिकतम- 78 प्रतिशत

आर्द्रता न्यूनतम- 65 प्रतिशत

सूर्यास्त- 05.47 बजे

सूर्योदय कल- 05.48 बजे

बुधवार को आसमान में छिटपुट बादल छाए रहे। बादलों के बीच से निकली चटख धूप ने तापमान बढ़ा दिया। नमी और धूप के मेल ने उमस बढ़ा दी। हालांकि दिन ढलने के बाद लोगों को उमस से कुछ हद तक राहत मिली।

आज का मौसम

गोरखपुर में गुरुवार को आसमान के साफ रहने का पूर्वानुमान है। देवरिया गुरुवार को आसमान में छिटपुट बादल रहने के आसार हैं। कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी भी हो सकती है। बस्ती में गुरुवार को आसमान पूरी तरह साफ रहेगा।

तापमान अधिकतम न्यूनतम

गोरखपुर

29 सितंबर : 33.0 24.0

30 सितंबर : 34.0 24.0

देवरिया

29 सितंबर : 34.2 25.2

30 सितंबर : 34.5 25.9

बस्ती

29 सितंबर : 33.9 24.6

30 सितंबर : 34.2 25.4

तापमान डिग्री सेल्सियस में


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.