Move to Jagran APP

World sleep day : सावधान ! जानलेवा हो सकते हैं खर्राटे, बरतें यह सावधानी

यदि सोते समय खर्राटे ले रहे हैं तो सावधान हो जाइए। यह स्लिप एप्निया नामक बीमारी हो सकती है यह एक खतरनाक नींद की की बीमारी है। इसमें सोते समय सांस बीच-बीच में अटक जाती है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Fri, 15 Mar 2019 11:43 AM (IST)Updated: Fri, 15 Mar 2019 05:24 PM (IST)
World sleep day : सावधान ! जानलेवा हो सकते हैं खर्राटे, बरतें यह सावधानी
World sleep day : सावधान ! जानलेवा हो सकते हैं खर्राटे, बरतें यह सावधानी

गोरखपुर, जेएनएन। विश्व निद्रा दिवस शुक्रवार को है। खर्राटे नींद से जुड़े हुए हैं। यदि सोते समय खर्राटे ले रहे हैं तो सावधान हो जाइए। यह स्लिप एप्निया नामक बीमारी हो सकती है, यह एक खतरनाक नींद की की बीमारी (स्लिप डिस्आर्डर) है। इसमें सोते समय मरीज की सांस बीच-बीच में अटक जाती है जो बहुत ही खतरनाक होती है। हृदय रोग होने के मुख्य कारणों में से एक स्लिप एप्निया भी है। यदि आपको सोते समय खर्राटे आते हैं तो बिना देरीे किए इसकी जांच कराएं। जांच कराकर और कुछ सावधानी बरत कर इससे बचा जा सकता है।

prime article banner

स्लिप एप्निया के मुख्य लक्षण

- नींद के दौरान उच्‍च स्वर में खर्राटे आना।

- सोते समय सांस का बीच-बीच में रुकना।

- दिन में अत्यधिक नींद का आना।

- सुबह उठने पर थका-थका सा महसूस करना।

- मोटापा।

- सतर्कता व याददाश्त में परिवर्तन।

- चिड़चिड़ापन।

- यात्रा के दौरान नींद आना।

- दवाइयों के बावजूद अनियंत्रित ब्लडप्रेशर।

स्लिप एप्निया से होने वाले खतरे

- दिल की बीमारी होने की आशंका।

- ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है।

- सोते समय हार्ट अटैक की आशंका।

- ड्राइविंग के दौरान नींद आने से दुर्घटना।

- आपरेशन के दौरान बेहोशी की दवाइयों से खतरा।

- भूलने की समस्या।

- ब्लड शुगर होने की आशंका।

अच्‍छे स्वास्थ्य के लिए जरूरी है अच्‍छी नींद

पूरे विश्व में 15 मार्च को 12वां विश्व निद्रा दिवस मनाया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को नींद व स्लिप डिस्आर्डर के बारे में जागरूक करना है। यह बातें डॉ. नदीम अर्शद ने कही। उन्होंने कहा कि अच्‍छी नींद से जीवन का स्तर बढ़ जाता है। वयस्कों के लिए प्रतिदिन सात-आठ घंटे नींद आवश्यक है। बच्‍चों को वयस्कों से ज्यादा नींद की जरूरत होती है। अच्‍छी नींद लेने से आगे चलकर मोटापा, ब्लड प्रेशर व वृद्धावस्था के समय होने वाली बीमारियों से बचाव होता है। चेहरे पर झुर्रियां कम पड़ती हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.