Move to Jagran APP

CAA पर भ्रम दूर करने घर-घर पहुंचेे भाजपाई, कहा- नहीं जाएगी किसी की नागरिकता Gorakhpur News

CAA को लेकर पैदा हुए भ्रम को दूर करने के लिए भाजपा कार्यकर्ता घर-घर पहुंच रहे हैं। कार्यकर्ता लोगों को बता रहे हैं कि इस कानून से किसी की नागरिकता नहीं जा रही है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Mon, 13 Jan 2020 04:58 PM (IST)Updated: Tue, 14 Jan 2020 11:05 AM (IST)
CAA पर भ्रम दूर करने घर-घर पहुंचेे भाजपाई, कहा- नहीं जाएगी किसी की नागरिकता Gorakhpur News
CAA पर भ्रम दूर करने घर-घर पहुंचेे भाजपाई, कहा- नहीं जाएगी किसी की नागरिकता Gorakhpur News

गोरखपुर, जेएनएन। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर पैदा हुए भ्रम को दूर करने के लिए भाजपा कार्यकर्ता घर-घर पहुंच रहे हैं। कार्यकर्ता लोगों को बता रहे हैं कि इस कानून से किसी की नागरिकता नहीं जा रही है। गोरखपुर के कई क्षेत्रों में जाकर भाजपा के क्षेत्रीय अध्‍यक्ष डाक्‍टर धर्मेन्‍द्र सिंह ने कहा कि सीएए को लेकर विपक्ष लोगों में भ्रम पैदा कर रहा है। यह किसी की नागरिकता लेने नहीं बल्कि नागरिकता देने का कानून है।

loksabha election banner

पत्र बांटकर लोगों को किया जागरूक

गोला में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को पदयात्रा निकाली और घर-घर लोगों को पत्रक सौंपकर सीएए के पक्ष में जागरूक किया। पदयात्रा रामलीला मैदान से शुरू होकर सराय चौक, मेन चौक होते हुए पक्का घाट की ओर गई और एक मैरेज हाल में पहुंचकर समाप्त हो गई। इससे पहले यात्रा का आरंभ जिला सहकारी फेडरेशन के चेयरमैन गुलाब रद्धवज सिंह उर्फ महंथ ङ्क्षसह ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून पर विपक्षी पाॢटयां भ्रामक प्रचार कर जनता को गुमराह कर रही हैं।

देश में अराजकता का माहौल पैदा कर रहा है विपक्ष

बड़हलगंज में भी जन जागरण अभियान चलाकर लोगों में पत्रक बांटकर जागरूक किया। पूर्व जिलाध्यक्ष मारकंडेय राय व जिला प्रचारक तारकेश्वर ने कहा कि विपक्षी दल भ्रम फैलाकर देश में अराजकता का माहौल पैदा करने में लगे हैं। इस अवसर पर अखंड शाही, राजीव पांडेय, प्रशांत शाही, स्वतंत्र सिंह, दुर्गेश मिश्र, रवींद्र वर्मा, दिलीप तिवारी, सुरेश मिश्र, पवन गुप्ता, प्रकाश जायसवाल, राम दुबे, निशा जायसवाल आदि उपस्थित थे। इसी प्रकार नरहरपुर मंडल के कार्यकर्ताओं ने जनजागरण अभियान के तहत भारत के स्वामी विवेकानंद का जन्मदिन उनके चित्र पर पुष्प अॢपत कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर कमलेश पटेल, सुनील ङ्क्षसह, विश्वामित्र तिवारी, विनय पांडेय, संजय दुबे, प्रभंजन पांडेय, शिव नारायण मिश्रा, राहुल मिश्रा, शुभम तिवारी, रूद्र प्रताप ङ्क्षसह, आदर्श कुमार विश्वकर्मा, गुड्डू मिश्रा आदि उपस्थित थे।

हाटाबाजार : गगहा क्षेत्र में नागरिकता संशोधन अधिनियम पर लोगों को जागरूक करने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने अभियान चलाया। इस दौरान किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सबल ङ्क्षसह, अंकुर शाही, महेंद्र पांडेय, दुर्गेश पाठक, मुन्ना सिंह, वंशराज यादव आदि उपस्थित थे।

नागरिक संशोधन कानून के समर्थन में निकाली गई पदयात्रा

खजनी के विधायक संत प्रसाद व मंडल अध्यक्ष धरणीधर राम त्रिपाठी के नेतृत्व में खजनी चौराहे पर स्व. गामा मिश्रा के प्रतिमा से पदयात्रा निकाली गई। विधायक संत प्रसाद ने कहा कि भाजपा के जनकल्याणकारी योजनाओं की लोकप्रियता से विपक्ष हताश होकर नागरिकता संशोधन कानून के बहाने जनता में दुष्प्रचार कर रहा है। संचालन गुलाब तिवारी ने किया। ठाकुर प्रसाद, राजाराम कन्नौजिया, विनोद शर्मा, रामकृष्ण पाठक, ब्रह्मानंद चौबे, अनिल पांडेय आदि उपस्थित रहे। इसी क्रम में नगर पंचायत उनवल में किसान मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री लालजी यादव के नेतृत्व में नगर पंचायत कार्यालय से उनवल बाजार तक रैली निकाल लोगों को जागरूक किया। उनवल बाजार में नुक्कड़ सभा भी किया गया। संचालन महेश कुमार दुबे ने किया।

रैली निकाल कर लोगों को किया जागरूक

कानून के समर्थन में भाजपा भौवापार मंडल के कार्यकर्ताओं ने महावीर छपरा से रैली निकाल लोगों को जागरूक किया। नेतृत्व महानगर उपाध्यक्ष अच्‍युतानंद शाही ने किया। चंद्रभान सिंह चड्डा, मंडल अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह राही व विपिन विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे। इस क्रम में ग्राम देवकली में जागरूकता अभियान वरिष्ठ नेता मनोज कुमार शुक्ला के नेतृत्व में निकाला गया। युवा नेता अभिषेक पांडेय, अमित पांडेय ने जागरूक किया। पिपराइच में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कस्बे में लोगों से संपर्क कर जागरूक किया। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी, जितेंद्र जायसवाल, राजेश  जायसवाल आदि शामिल रहे।

भाजयुमो ने स्वामी विवेकानंद की जयंती की पूर्व संध्या पर किया गोष्ठी का आयोजन

उधर, भारतीय जनता युवा मोर्चा गोरखपुर महानगर एवं जिला द्वारा संयुक्त रूप से स्वामी विवेकानंद की जयंती की पूर्व संध्या पर गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसका विषय था नरेंद्र से नरेंद्र तक का भारत। भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह ने कहा स्वामी विवेकानंद भारत के युवाओं के प्रेरणा स्रोत हैं, स्वामी विवेकानंद का जीवन अल्पायु रहा परंतु उनका संपूर्ण जीवन मां भारती की सेवा में समर्पित रहा। उन्होंने देश का मस्तक ऊंचा किया था, जब भारत गुलाम था। युवा के अंदर सब कुछ करने की ताकत होती है, युवा के मन में राष्ट्र को समृद्ध करने की भावना सदैव बनी रहती है। प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र शुक्ला ने कहा कि जब जब देश पर संकट आया युवाओं ने  आगे बढ़कर संकट का ना केवल सामना किया अपितु संकट से देश को बचाने का काम किया है। सदर सांसद रवि किशन ने कहा युवा स्वामी विवेकानंद युवाओं के आदर्श थे, स्वामी विवेकानंद जी के विचारों से युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए तथा सभी युवाओं को उनके विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। युवा परिवर्तन का वाहक होता है । जब जब युवाओं ने अंगड़ाई ली, तब तब इस देश की राजनीति ने करवट बदली है। युवाओं के बल पर ही 2014 तथा 2019 में नरेंद्र मोदी की सरकार बनी है।

भाजयुमो के क्षेत्रीय अध्यक्ष रणजीत राय ने कहा एक नरेंद्र स्वामी विवेकानंद ने 19वीं सदी में भारत का नाम पूरे विश्व में ऊंचा किया था और आज दूसरे नरेंद्र हमारे प्रधानमंत्री के रूप में पूरे देश का नाम पूरे विश्व में रोशन कर रहे हैं। नरेंद्र मोदी आज विश्व नेता के रूप में उभर के आए हैं, यह विवेकानंद के ही विचारों पर आगे चलने का प्रतिफल है। सभा को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ सत्येंद्र सिन्हा, मंत्री प्रदीप शुक्ला, विश्वजीत सिंह, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, गिरिजेश दत्त पांडे, बृजेश मणि मिश्र, रितेश सिंह बब्बू, मुकेश सिंह, पवन यादव, सत्यम साहनी, विद्यामणि सिंह, हिमांशु श्रीवास्तव, अखिल देव त्रिपाठी, सुमित राय, डॉक्टर विवेकानंद सिंह ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से महानगर महामंत्री अवधेश अग्रहरि, अनिल कुमार, अभय शुक्ला, अविनाश राय, शिवम मिश्रा, कृष्णा तिवारी, सत्यार्थ मिश्रा, संजू यादव, शशांक सोनकर, अमित राम त्रिपाठी, विनीत राय, ओमकारेश्वर, अनुराग गुप्ता, अनिल जायसवाल, शिवम राय, प्रदीप निषाद मौजूद रहे।

गोरखपुर के नौ भाजपाई बने प्रदेश परिषद सदस्य

जिले के नौ भाजपाई पार्टी के प्रदेश परिषद के सदस्य बनाए गए हैं। परिषद सदस्यों की सूची देर रात जारी की गई। गोरखपुर जिले से जिन्हें सदस्य बनाया गया है, उनमें अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष राम दुलारे, अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष बेचन राम, पूर्व जिला महामंत्री महंत सिंह उर्फ गुलाबध्वज, पूर्व जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष छोटे लाल मौर्य, पूर्व जिला महामंत्री भागीरथी निषाद और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य लक्ष्मी शंकर शुक्ला शामिल हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष राधेश्याम श्रीवास्तव और पूर्व महानगर अध्यक्ष अनिल गुप्ता को गोरखपुर महानगर से परिषद में स्थान दिया है। यह सभी प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए होने वाले चुनाव में मतदान करेंगे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.