यूपी चुनाव 2027: गोरखपुर में बसपा ने तेज की प्रत्याशियों की तलाश, नए-पुराने चेहरों पर BSP का दांव
बसपा ने 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए गोरखपुर में प्रत्याशियों की तलाश तेज कर दी है, जिसमें चिल्लूपार से ...और पढ़ें

बसपा ने 2027 चुनाव के लिए तेज की प्रत्याशियों की तलाश।
HighLights
बसपा ने 2027 विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी तलाश तेज की।
चिल्लूपार से अस्मिता चंद को प्रत्याशी व प्रभारी बनाया गया।
बूथ स्तर पर बैठकें कर संगठन को सक्रिय किया जा रहा है।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बसपा ने प्रत्याशियों की तलाश तेज कर दी है। चिल्लूपार में अस्मिता चन्द को प्रत्याशी और प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। शहर समेत आठ विधानसभा क्षेत्रों के उम्मीदवारों के नाम तय नहीं हुए हैं। पार्टी पदाधिकारी संभावित दावेदारों और पुराने नेताओं से संपर्क कर रहे हैं। इस बीच बूथ स्तर पर बैठकें कर संगठन को सक्रिय किया जा रहा है।
बांसगांव से उम्मीदवारी के लिए एक पूर्व विधायक ने दावेदारी पेश की है। चौरीचौरा में बसपा के संपर्क में रहे एक नेता के पाला बदलने के बाद व्यापारी वर्ग से जुड़े नेता ने सक्रियता बढ़ा दी है। पिपराइच में अल्पसंख्यक समुदाय के एक नेता के नाम की चर्चा है।
कैंपियरगंज, सहजनवां, शहर, गोरखपुर ग्रामीण, खजनी विधानसभा क्षेत्रों से कई लोग वरिष्ठ पदाधिकारियों के संपर्क में हैं। उधर गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद चुनाव के नतीजों से बसपा नेताओं को राजनीतिक समीकरण समझने का अवसर मिला है।
पार्टी को उम्मीद है कि भाजपा से असंतुष्ट नेता और मतदाता उसके साथ जुड़ सकते हैं। सर्वजन हिताय की नीति और सामाजिक समीकरणों के सहारे जनाधार मजबूत करने की तैयारी है। प्रत्याशियों के चयन की तस्वीर जल्द साफ हो सकती है।
