Move to Jagran APP

साली का पीछा करते हुए पहुंचा मामा के घर, धुनाई के बाद पुलिस गिरफ्त में

अपनी साली का पीछा करते हुए साली के मामा के घर पहुंच गया। वहां पर शादी करने का दबाव डालने लगा। युवती की शोर पर उसकी बुरी तरह पिटाई हुई।

By Edited By: Published: Fri, 29 Mar 2019 07:30 AM (IST)Updated: Fri, 29 Mar 2019 04:46 PM (IST)
साली का पीछा करते हुए पहुंचा मामा के घर, धुनाई के बाद पुलिस गिरफ्त में
साली का पीछा करते हुए पहुंचा मामा के घर, धुनाई के बाद पुलिस गिरफ्त में
गोरखपुर, जेएनएन। मामा के घर साली के साथ छेड़खानी करते हुए जीजा धर लिया गया। उसे बुरी तरह पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया गया। यह वाकया पीपीगंज थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत नीबा टोला कानापार का है। महराजगंज जिले के अड्डा बाजार निवासी 20 वर्षीय खुशबू के मां-बाप नहीं है।
खुशबू के पिता सर्वजीत कुमार की दो साल पहले मौत हो चुकी है। उससे पहले उसकी मां का निधन हो गया था। मां-बाप की मौत के बाद खुशबू अपने जीजा महेंद्र कुमार के घर रहने लगी। महेन्द्र का घर कोल्हुई थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर कैथवलिया है। धीरे धीरे महेंद्र कुमार की नीयत खराब होने लगी। वह खुशबू से अक्सर छेड़खानी करने लगा। जब वह परेशान हो गई तो उसकी कुछ समझ में नहीं आया कि वह क्या करे। हार मानकर वह पीपीगंज थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत नीबा टोला कानापार में अपने मामा के घर चली गई।
खुशबू को लगा कि अब उसका जीजा परेशान नहीं करेगा। वह चैन से रहने लगी। उधर उसका जीजा परेशान होने लगा। स्थिति यह हो गई वह रात में खुशबू के मामा के घर पहुंच गया। खुशबू के मामा ने महेंद्र की आवभगत की। भोजन करने के बाद महेंद्र से रहा नहीं गया और उसने खुशबू को परेशान करना शुरू कर दिया। उसने खुशबू से शादी का दबाव बनाने लगा। वह शोर मचाने लगी। इतने में खुशबू के मामा और पड़ोसियों की नींद खुल गई।
उन्होंने खुशबू से पूरी जानकारी ली। उसके बाद लोगों ने महेंद्र की धुनाई शुरू हो गई। जी भर कर धुनाई करने के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस आई और पूरे मामले से अवगत होने के बाद महेंद्र को पकड़कर थाने लेकर चली गई। महेंद्र चार बच्चों का बाप है। इस संबंध में थानाध्यक्ष बीबी राजभर का कहना है कि लड़की की तरफ से अभी तहरीर नही मिली है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.