Move to Jagran APP

छह दिन से गायब व्यक्ति का नाले में मिला शव, हत्या की आशंका Gorakhpur News

पिपराइच थाना क्षेत्र के ग्राम महरी निवासी 65 वर्षीय सुकई यादव का शव चिउटहां के पास टिकुलहिया नाले में उतराता दिखा। शव पूरी तरह से सड़ चुका है। ऐसे में आशंका व्यक्त की जा रही है कि मौत कई दिन पूर्व हो चुकी है।

By Rahul SrivastavaEdited By: Published: Sun, 30 May 2021 07:10 PM (IST)Updated: Sun, 30 May 2021 07:10 PM (IST)
छह दिन से गायब व्यक्ति का नाले में मिला शव, हत्या की आशंका  Gorakhpur News
गायब व्यक्ति का नाले में मिला शव। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

गोरखपुर, जेएनएन : पिपराइच थाना क्षेत्र के ग्राम महरी निवासी 65 वर्षीय सुकई यादव का शव चिउटहां के पास टिकुलहिया नाले में उतराता दिखा। शव पूरी तरह से सड़ चुका है। ऐसे में आशंका व्यक्त की जा रही है कि मौत कई दिन पूर्व हो चुकी है। वह बीते 23 मई की शाम बड़े पुत्र से विवाद होने के बाद वह घर से निकल गया था। पुलिस 24 मई को उनके गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश में जुटी थी।

loksabha election banner

खेती से चलता है सुकई का घर

टिकुलहिया नाले में सुबह 65 वर्षीय व्यक्ति का शव देखकर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। शव को कब्जे में लेकर पुलिस उसकी शिनाख्त में जुटी। छानबीन के दौरान पता चला कि शव सुकई यादव का है। ग्रामीणों के मुताबिक सुकई के दो बेटे व एक बेटी है। बड़े बेटे संजय की शादी हो चुकी है। वह अपनी पत्नी के साथ अलग रहता है। छोटा बेटा जितेंद्र व बेटी की शादी अभी नहीं हुई है। सुकई घर पर ही रहता था। खेती से घर खर्च चलता है।

नशे का आदी था सुकई

सुकई नशे का आदी था। इसे लेकर आये दिन उसका उसके बड़े बेटे से विवाद होता था। 23 मई की भी शाम पिता-पुत्र में विवाद हुआ था। इसके बाद वह घर से निकला था। गांव के लोग हत्या की भी आशंका व्यक्त कर रहे हैं, लेकिन अभी इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। उसके घर से गायब होने के बाद घर वालों ने 24 मई को थाने पर उसकी गुमशुदगी की तहरीर दी थी।

मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुटी थी पुलिस

पुलिस गुमशुदगी का मुकदमा लिखकर छानबीन में जुटी थी। सुबह गांव के पीछे टिकुलहिया नाले में उसका शव देखकर दंग रह गए। शव पूरी तरह से सड़ गया था। थानाध्यक्ष पिपराइच उपेंद्र मिश्र का कहना है कि मौत कैसे हुई यह अभी कह पाना मुश्किल है। मृतक का पोस्टमार्टम हो चुका है, लेकिन अभी रिपोर्ट नहीं आई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.