Move to Jagran APP

भाजपा के प्रदेश प्रभारी ने कहा, चुनाव पार्टी का उत्सव, अभी से बढ़ाएं सक्रियता

पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह ने पार्टी पदाधिकारियों और चुनाव संचालन समिति से कहा है कि वह पंचायत चुनाव से भाजपा के पक्ष में बने माहौल का लाभ विधानसभा चुनाव में भी उठाएं।

By Rahul SrivastavaEdited By: Published: Thu, 30 Sep 2021 09:09 PM (IST)Updated: Fri, 01 Oct 2021 05:48 PM (IST)
भाजपा के प्रदेश प्रभारी ने कहा, चुनाव पार्टी का उत्सव, अभी से बढ़ाएं सक्रियता
क्षेत्रीय बैठक को संबोधित करते पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह। जागरण

गोरखपुर, जागरण संवाददाता : पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह ने पार्टी पदाधिकारियों और चुनाव संचालन समिति से कहा है कि वह पंचायत चुनाव से भाजपा के पक्ष में बने माहौल का लाभ विधानसभा चुनाव में भी उठाएं। सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को तथ्यपरक ढंग से जनता तक पहुुंचाएं।

loksabha election banner

चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीतिक विस्तार पर की चर्चा

चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीतिक विस्तार की चर्चा करते हुए उन्होंने सबको साथ लेकर ही मिशन 2022 को सफल बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा जाति, वर्ग और संप्रदाय के आधार पर राजनीति नहीं करती। मतदाता बनाने के कार्य में रुचि दिखाने की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि चुनाव तो भाजपा को ही लड़ना है, किसी व्यक्ति को नहीं। अगर ऐसा प्रयास कोई कर रहा है, तो उसे समझाने की जरूरत है कि पहले वह पार्टी के अभियानों और कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए कार्य करे। चुनाव को पार्टी का उत्सव बताते हुए प्रदेश प्रभारी ने कहा की फरवरी में होने वाले उत्सव के लिए हमें अभी से अपनी सक्रियता बढ़ानी होगी।

बूथ विजय की योजना पर कार्य करने की जरूरत

राष्ट्रीय मंत्री और गोरखपुर के क्षेत्र चुनाव प्रभारी अरविंद मेनन ने कहा बूथ विजय की योजना पर कार्य करने की जरूरत बताई। बिहार से राज्यसभा सांसद और गोरखपुर क्षेत्र के सह प्रभारी विवेक ठाकुर ने कहा कि पार्टी का कार्य करते हुए अपनी सरकार की उपलब्धियां जनता के बीच ले जाना हमारा दायित्व है। ऐसे प्रयोग की बदौलत ही भाजपा गुजरात में करीब तीन दशक से सत्ता में काबिज है। प्रदेश महामंत्री और क्षेत्रीय प्रभारी अनूप गुप्ता ने पार्टी द्वारा चलाए जा रहे अभियानों और कार्यक्रमों की जानकारी दी। क्षेत्रीय अध्यक्ष डा. धर्मेंद्र सिंह ने सभी के प्रति आभार जताते हुए विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन की तैयारी का विवरण रखा। संचालन सहजानंद राय ने किया। इस दौरान पुष्पदंत जैन, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पीएन पाठक, डा सत्येंद्र सिन्हा, विश्वजीतांशु सिंह आशु, साकेत सिंह सोनू, सुनीता श्रीवास्तव, महामंत्री प्रदीप शुक्ला, प्रदेश प्रवक्ता समीर सिंह, भूमि विकास बैंक के चेयर मैन संतराज यादव, रमेश सिंह, जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, पूर्व सांसद नीलम सोनकर, अजय सिंह गौतम, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी डा. बच्चा पांडेय नवीन आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.