भाजपाइयों ने दी सीएम योगी के पिता को श्रद्धांजलि Gorakhpur News
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद बिष्ठ को दूसरे दिन भी लोगों ने श्रद्धांजलि दी। भाजपा ने जहां इसके लिए बैठक बुलाकर श्रद्धांजलि दी वहीं कई संगठनों ने भी शोक जताया।
गोरखपुर, जेएनएन। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट को श्रद्धांजलि देने का क्रम जारी है। भाजपा के बेनीगंज कार्यालय में हुई शोकसभा में फिजिकल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए प्रमुख पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि की और दो मिनट का मौन रखकर शोक संवेदना व्यक्त की। इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि स्व. बिष्ट से मिले संस्कारों से ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का व्यक्तित्व राष्ट्रीय स्तर पर उभर कर सामने आया है। लोकसभा में संसदीय सचिव महेन्द्र कुमार त्रिपाठी उर्फ चोटी वाले बाबा जी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता स्व. आनंद बिष्ट एक भला आदमी थे। वह हमेशा दूसरों की मदद किया करते थे। उनके जैसा मददगार नहीं देखा। उनके निधन से गहरा दुख पहुंचा है।
पतंजलि योग पीठ में भी शोकसभा
उधर पतंजलि योग पीठ में भी फिजिकल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए शोकसभा हुई। इसमें योग शिक्षक उपेंद्र पाठक, भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव, आनंद पाठक, हिमांशु श्रीवास्तव, दुर्गेश ओझा, अजय श्रीवास्तव शामिल रहे। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश सिंह पहलवान ने भी स्व. बिष्ट को श्रद्धांजलि देते हुए उनके व्यक्तित्व व कृतित्व को याद किया। सांसद रवि किशन के सिंघडिय़ा स्थिति कार्यालय पर हुई श्रद्धांजलि सभा में भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र सिन्हा, क्षेत्रीय मंत्री प्रदीप शुक्ला, समरेंद्र बहादुर सिंह, राहुल तिवारी, रणंजय सिंह जुगनू आदि मौजूद रहे।
विभिन्न संगठनों ने भी जताया शोक
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट के निधन पर विभिन्न संगठनों ने शोक जताया।चैंबर ऑफ कॉमर्स की चौरहिया गोला में हुई शोक सभा में अध्यक्ष संजय सिंहानिया, अमित वैश्य, राजू गुप्ता, पवन सिंघानिया, विकास, मनोज गोयल, मनोज त्रिपाठी, राहुल, विजय सिंघानिया आदि मौजूद रहे। महेवा वार्ड के पार्षद रामभुआल कुशवाहा ने अपने आवास पर मुख्यमंत्री के पिता को श्रद्धांजलि दी। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा महानगर गोरखपुर के संयोजक पार्षद आलोक सिंह विशेन, महानगर अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह राजू, महामंत्री धीरज सिंह, विक्रम सिंह, नीतीश सोलंकी, अनिल सिंह विशेन, रतन शाही, प्रमोद पाल, मनोज सिंह श्रीनेत, पीयूष सिंह आदि ने श्रद्धांजलि दी। पूर्वांचल राज्य बनाओ दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुधाकर पांडेय, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष हाजी तहव्वर हुसैन, जिलाध्यक्ष श्याम नारायण यादव ने शोक जताया।
प्रधानाचार्य परिषद ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता स्व. आनंद सिंह बिष्ट के निधन पर उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद की गोरखपुर इकाई ने शोक जताया है। शोक व्यक्त करने वाले प्रधानाचार्यों में श्रीनिवास शुक्ल, त्रिलोकी नाथ त्रिपाठी समेत संगठन के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पदाधिकारियों ने दूरभाष से श्रद्धांजलि दी है। इनमें रुपेश श्रीवास्तव, अश्वनी श्रीवास्तव, राम बड़ाई भास्कर, अमरनाथ यादव, अनूप श्रीवास्तव, बृजेश श्रीवास्तव, अरुण द्विवेदी आदि शामिल रहे।