Move to Jagran APP

गोरखपुर में भाजपा की रैली...अमित शाह आज, मोदी और राजनाथ कल आएंगे

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 23 फरवरी की दोपहर बाद 230 बजे गोरखपुर पहुंचेंगे। ढाई घंटे तक गोरखपुर में रहने के बाद शाम पांच बजे वह दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Fri, 22 Feb 2019 11:50 AM (IST)Updated: Sat, 23 Feb 2019 12:08 PM (IST)
गोरखपुर में भाजपा की रैली...अमित शाह आज, मोदी और राजनाथ कल आएंगे
गोरखपुर में भाजपा की रैली...अमित शाह आज, मोदी और राजनाथ कल आएंगे

गोरखपुर, जेएनएन। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 23 फरवरी की दोपहर बाद 2:30 बजे गोरखपुर पहुंचेंगे। ढाई घंटे तक गोरखपुर में रहने के बाद शाम पांच बजे वह दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह भी शाम सात बजे गोरखपुर पहुंचेंगे और सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम के बाद 24 फरवरी को प्रधानमंत्री की किसान सम्मान रैली में सम्मिलत होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 22 फरवरी की शाम या 23 की सुबह गोरखपुर पहुंच सकते हैं।

loksabha election banner

भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने आ रहे वीआइपी अतिथियों का आधिकारिक प्रोटोकाल अभी भले ही जारी न हुआ हो लेकिन सूत्रों से मिल रही जानकारी के आधार पर प्रशासनिक अधिकारी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के ढाई बजे गोरखपुर एयरपोर्ट पर पहुंचने की सूचना है। यहां से वह सड़क मार्ग के जरिए फर्टिलाइजर स्थित अधिवेशन स्थल पर पहुंचेगे। तीन बजे अधिवेशन का उद्घाटन करने के बाद शाम पांच बजे वह एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

इसके अलावा केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह का आगमन बीएसएफ के विशेष विमान से शाम सात बजे होगा। सड़क मार्ग से सर्किट हाउस पहुंचने के बाद वह यहीं पर रात्रि विश्राम करेंगे। 24 फरवरी की सुबह बीएसएफ के ही हेलीकाप्टर से वह फर्टिलाइजर स्थित किसान सम्मान रैली में जाएंगे। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री राधे मोहन सिंह के भी पहुंचने की सूचना है।

दो प्रदेश अध्यक्षों संग तीन दर्जन पदाधिकारी पहुंचे

अधिवेशन में हिस्सा लेने के लिए देश भर से मोर्चा पदाधिकारियों के आने का सिलसिला गुरुवार से शुरू हो गया। गुरुवार को सबसे पहले जम्मू-कश्मीर के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सिंह चिब के नेतृत्व में पदाधिकारियों की 19 सदस्यीय टीम पहुंची। उसके बाद मध्य प्रदेश से पांच, बिहार के सात और महराष्ट्र के चार प्रतिनिधि बारी-बारी से गोरखपुर पहुंचे। देर शाम तमिलनाडु किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विजय राघवन भी पहुंचे। उन्होंने बताया कि तमिलनाडु बाकी पदाधिकारी शुक्रवार को पहुंचेंगे।

अधिवेशन में शामिल होंगी 10 महिला पदाधिकारी

अधिवेशन में देश भर के किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने महिलाओं की भी भागीदारी होगी। अधिवेशन में मोर्चा की 10 महिला पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगी। इनमें दो महिला पदाधिकारी गुरुवार को जम्मू-कश्मीर की टीम के साथ पहुंच भी गईं। महिला पदाधिकारियों में जम्मू-कश्मीर की दो पदाधिकारियों के अलावा अरुणांचल प्रदेश की चार और हरियाणा और असम की तीन-तीन महिला पदाधिकारी मौजूद रहेंगी।

प्रदेशवार किसान पदाधिकारियों की संख्या

अंडमान निकोबार- 20

आंध्र प्रदेश- 50

अरुणाचल प्रदेश- 119

असम- 130

बिहार- 290

चंडीगढ़- 30

छत्तीसगढ़- 110

दिल्ली- 65

गोवा- 10

गुजरात- 150

हरियाणा- 100

हिमाचल प्रदेश- 90

जम्मू-कश्मीर- 90

झारखंड- 110

कर्नाटक- 150

केरल- 90

लक्षदीप- 13

मध्य प्रदेश- 195

महाराष्ट्र- 120

मणिपुर- 70

मेघालय- 15

नागालैंड- 50

ओड़ीसा- 135

पुद्दूचेरी- 35

पंजाब- 110

राजस्थान- 150

सिक्किम- 10

तमिलनाडु- 115

तेलंगाना- 160

त्रिपुरा- 50

उत्तर प्रदेश- 660

उत्तराखंड- 90

पश्चिम बंगाल- 150

राष्ट्रीय सदस्य- 260

कुल- 3949


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.