Move to Jagran APP

आज महराजगंज आएंगे अमित शाह, सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आठ फरवरी को महराजगंज जिले में आएंगे। उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यना भी मौजूद रहेंगे।

By Edited By: Published: Thu, 07 Feb 2019 09:33 AM (IST)Updated: Fri, 08 Feb 2019 11:41 AM (IST)
आज महराजगंज आएंगे अमित शाह, सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट
आज महराजगंज आएंगे अमित शाह, सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट
गोरखपुर, जेएनएन। महराजगंज जिले में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आठ फरवरी के प्रस्तावित आगमन कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट है। अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन दावा शेरपा व पुलिस अधीक्षक महराजगंज रोहित सिंह सजवान ने जिला कारागार के सामने स्थित सभा स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिया। अपर पुलिस महानिदेशक ने पुलिस अधीक्षक महराजगंज के साथ सभा स्थल का जायजा लेने के दौरान व्यवस्था पर चर्चा की।
मंच के पास सुरक्षा के बारे में विचार-विमर्श किया। कार्यक्रम स्थल से कुछ दूरी पर हैलीपैड का निर्माण व अन्य गाड़ियों की पार्किंग व्यवस्था और रूट के साथ सुरक्षा व्यवस्थाओं को देखा। अपर पुलिस महानिदेशक ने सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन में आपस में बेतहर समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया। साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष व मुख्यमंत्री की सुरक्षा के लिए अन्य जिलों से फोर्स की व्यवस्था भी की गई। इस दौरान कई अधिकारी उपस्थित रहे।
शस्त्रों को किया चेक, धूल देख लगाई फटकार अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन दावा शेरपा व पुलिस अधीक्षक महराजगंज रोहित सिंह सजवान ने इसी क्रम में महराजगंज कोतवाली का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय के रजिस्टरों के रख-रखाव व प्रविष्टियों का अवलोकन किया। इसके बाद शस्त्रागार में रखे शस्त्रों को चेक किया, जहां धूल पाए जाने पर वहां साफ सफाई का निर्देश दिया। उन्होंने कोतवाली की व्यवस्था को सही करने का निर्देश प्रभारी निरीक्षण रामदवन मौर्य को देते हुए फटकार लगाई। कहा कि कार्य के प्रति लापरवाही किसी भी दशा में स्वीकार नहीं होगी। मालखाने की साफ-सफाई की जिम्मेदारी हमारी है। इसलिए अब कोई गंदगी दिखनी नहीं चाहिए।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.