Move to Jagran APP

भाजपा अध्‍यक्ष अमित शाह ने कहा, श्रीराम जन्‍मभूमि पर ही बनाएंगे भव्‍य मंदिर

महराजगंज में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि संगठन के कार्यकर्ता मेरा बूथ सबसे मजबूत का संकल्प लेकर जाएं।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Fri, 08 Feb 2019 02:09 PM (IST)Updated: Fri, 08 Feb 2019 04:41 PM (IST)
भाजपा अध्‍यक्ष अमित शाह ने कहा, श्रीराम जन्‍मभूमि पर ही बनाएंगे भव्‍य मंदिर
भाजपा अध्‍यक्ष अमित शाह ने कहा, श्रीराम जन्‍मभूमि पर ही बनाएंगे भव्‍य मंदिर
गोरखपुर, जेएनएन। महराजगंज में अायोजित भाजपा के क्षेत्रीय बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सपा-बसपा व कांग्रेस को निशााने पर रखा। कहा कि, हम अयोध्या में रामजन्‍म भूमि पर ही भव्य मंदिर का निर्माण कराएंगे। इसके लिए वहां कि 42 एकड़ भूमि को श्रीरामजन्म भूमि न्यास परिषद को देने का फैसला मोदी सरकार ने किया है। इस मुद्​दे पर विपक्षी पार्टियों की क्या राय है इसे जनता के सामने रखना चाहिए।
कहा कि असम से 40 लाख घुसपैठियों को देश से निकालने का कार्य केंद्र सरकार कर रही है। बुआ-भतीजा के लिए घुसपैठिए वोट बैंक हो सकते हैं, लेकिन भाजपा ने देश हित के किसी मामले में समझौता नहीं किया। 2019 में पुन: भाजपा की सरकार बनने पर कश्मीर से कन्याकुमारी तक चुन-चुन कर घुसपैठियों को देश से बाहर निकाला जाएगा। कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद बनाते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि बुआ-भतीजा के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश में मच्छरों व माफियाओं का आतंक था। योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार बनने पर दोनों ही दिखाई नहीं दे रहे हैं। हमने निजाम राज (नसीमुद्​दीन, आजम खां, मुख्तार अंसारी का नाम लेते हुए) खत्म कर दिया है। इन पार्टियों ने प्रदेश में अातंक का कारीडोर बना दिया था। उत्‍तर प्रदेश बैक बेंचर राज्यों की श्रेणी में शामिल हो गया था। अब योगी आदित्यनाथ के शासनकाल में विकास की गति तेज हुई है। उज्ज्वला, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि सहित सैकड़ों योजनाओं ने गरीबाें, किसानों व मजदूरों के चेहरे पर खुशी ला दी है।

अलीगढ़ विश्वविद्यालय में आरक्षण नियमों का क्यों नहीं हो रहा पालन : योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्याथ ने कहा कि सपा-बसपा ने जाति व धर्म के नाम पर विद्वेष फैलाकर समाज को बांटने का कार्य किया है। इतने दिनों के शासन के बाद भी इन पार्टियों ने गरीबों का  भला नहीं किया। मुख्‍यमंत्री ने सवाल पूछा कि, जब बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय में सभी जाति व धर्म के लोग पढ़कर नौकरी कर सकते हैं तो सरकार की सहायता से चलने वाले अलीगढ़ मुस्लिम विद्यालय में आरक्षण की व्यवस्था क्यों लागू नहीं है। वहां पर अनुसूचित जाति, जनजाति व पिछड़ी जाति के लोगों को नौकरी व पढ़ाई में आरक्षण का लाभ क्‍यों नहीं मिलता। उन्‍होंने कहा कि कोई भी गठबंधन भाजपा के सामने नहीं टिक पाएगा।

मुसहर, वनटांगिया व समाज के सबसे निचले तबके के लिए जितना कार्य भाजपा सरकार ने किया है, उतना अब तक किसी भी सरकार ने नहीं किया।
चोरों का हुआ है गठबंधन : डा. महेंद्र पांडेय
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्र पांडेय ने क्षेत्रीय बूथ अध्यक्ष सम्मेलन  में कहा कि विपक्षी दलों का गठबंधन चोराें का गठबंधन है। सपा-बसपा के सांसदों ने 10 सालों तक मनमोहन सिंह की मौन सरकार को चलाया। गोरखपुर फर्टिलाइजर की जिस भूमि पर खाद कारखाना बनाया जा रहा है, उस भूमि को बेचकर सपा शासन काल में भू-माफिया अपनी कालोनियां बसाने की फिराक में थे। मोदी सरकार  की लोकप्रियता को लेकर विपक्षी दल भयभीत हैं। आगामी लोकसभा चुनाव में जनता विपक्षी पार्टियों के गठबंधन को पूरी तरह से नकार देगी।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.