Move to Jagran APP

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पहनावे को लेकर सांसद हरीश द्विवेदी ने की विवादित टिप्पणी

बस्ती के सांसद हरीश द्विवेदी ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर विवादित टिप्पणी की है। एक कार्यक्रम में कहा कि प्रियंका गांधी दिल्ली में रहती हैं तो जींस और टाप पहनती हैं।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Sun, 10 Feb 2019 12:02 PM (IST)Updated: Mon, 11 Feb 2019 09:55 AM (IST)
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पहनावे को लेकर सांसद हरीश द्विवेदी ने की विवादित टिप्पणी
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पहनावे को लेकर सांसद हरीश द्विवेदी ने की विवादित टिप्पणी

गोरखपुर, जेएनएन। बस्ती के सांसद हरीश द्विवेदी ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर विवादित टिप्पणी की है। शहर के आइटीआइ परिसर में शनिवार को आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान सांसद ने कहा कि प्रियंका गांधी दिल्ली में रहती हैं तो जींस और टाप पहनती हैं, क्षेत्र की जनता के बीच आने पर साड़ी और हिंदू रीति-रिवाज में रहती हैं।

loksabha election banner

सांसद ने कहा कि राहुल गांधी पहले ही फेल हो चुके हैं, अब प्रियंका भी फेल हो जाएंगी। प्रियंका गांधी न बीजेपी के लिए कोई मुद्दा हैं और न मेरे लिए। उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए यह जताने की कोशिश की कि भाजपा को प्रियंका के आने से कोई खतरा नहीं। उन्होंने कहा कि वैसे भी प्रियंका गांधी न तो बीजेपी के लिए और न ही उनके लिए कोई गंभीर मुद्दा है। जिस तरह राहुल गांधी देश में फेल हो चुके हैं, उसी तरह प्रियंका गांधी भी फेल साबित होंगी। सांसद ने कहा कि जिस तरह देश में गांधी परिवार के एक सदस्य के खिलाफ कार्यवाही और छापेमारी की जा रही है उससे कांग्रेस हताश है और लोकसभा चुनाव में उनके पास कोई लड़ने वाला नहीं। देश में एक बार फिर नरेंद्र मोदी की प्रचंड बहुमत से सरकार बनने जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.