Move to Jagran APP

गोरखपुर विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं को दिलाई गई भाजपा की सदस्यता Gorakhpur news

भारतीय जनता पार्टी अब छात्र-छात्राओं के बीच सदस्यता अभियान चला रही है। उन्हें पार्टी की नीतियों से अवगत भी करा रहे हैं।

By Edited By: Published: Thu, 15 Aug 2019 03:31 PM (IST)Updated: Fri, 16 Aug 2019 03:39 PM (IST)
गोरखपुर विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं को दिलाई गई भाजपा की सदस्यता Gorakhpur news
गोरखपुर विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं को दिलाई गई भाजपा की सदस्यता Gorakhpur news
गोरखपुर, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी एक तरफ जहां सभी गांवों से सभी घरों से सदस्य बनाने की रणनीति पर काम कर रही है, वहीं अब स्कूल-कालेजों और विश्वविद्यालय में भी छात्र-छात्राओं से संपर्क कर सदस्य बनाने की मुहिम लगी हुई है। मालूम हो कि भारतीय जनता पार्टी का इस समय सदस्यता अभियान चल रहा है। इसमें पार्टी के शीर्ष नेताओं समेत स्थानीय नेता अपने-अपने स्तर से सदस्य बनाने में लगे हुए हैं। किसी को गांव की जिम्मेदारी दी गई है तो किसी को मोहल्ले के लोगों को सदस्य बनाने की जिम्मेदारी मिली हुई है।
कुछ लोगों स्कूल कालेजों में छात्र-छात्राओं के बीच पहुंच रहे हैं। पार्टी हर क्षेत्र में अपनी घुसपैठ बनाने की रणनीति पर काम कर रही हे। यही कारण है कि लगातार सदस्यता अभियान चल रहा है। भारतीय जनता युवा मोर्चा महानगर के तत्वावधान में पंत पार्क में कैंप लगाकर गोरखपुर विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई।
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेद्र सिंह, महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव, भाजयुमो के क्षेत्रीय अध्यक्ष रणजीत राय बड़े ने छात्र-छात्राओं को सदस्य बनाया। सदस्यता कैंप की अध्यक्षता मोर्चा के महानगर अध्यक्ष पवन यादव ने की। शहर विधानसभा में 306 तथा ग्रामीण विधानसभा में 124 नए सदस्य बनाए गए।
इस दौरान अच्युतानंद शाही, शशिकांत सिंह, रितेश सिंह, मुकेश सिंह आदि उपस्थित रहे। प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिलाई सदस्यता भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र दत्त शुक्ल ने राप्तीनगर मंडल के तत्वावधान में बुधवार की शाम विष्णु मंदिर परिसर में लोगों को सदस्यता दिलाई। इस दौरान रमेश चंद्र गुप्ता, मुरलीधर पांडेय, नागेंद्र नाथ मिश्र, डीएन यादव आदि उपस्थित रहे।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.