भाजपा नेता का बेटा नौ दिन से गायब, पुलिस ने करीबियों से की पूछताछ Gorakhpur News
भाजपा नेता धनेष गुप्ता दिग्विजयनगर कॉलोनी में रहते हैं। छह जून की दोपहर में उनका बेटा आकाश घर से निकला तबसे उसका कुछ पता नहीं है।
गोरखपुर, जेएनएन। गोरखनाथ इलाके में रहने वाले भाजपा नेता का बेटा सात दिन से गायब है। अनहोनी की आशंका जताते हुए परिवार के लोगों ने तहरीर दी है। सर्विलांस सेल की मदद से जांच कर रही पुलिस ने करीबियों से पूछताछ की।
छह जून की दोपहर में घर से निकला था आकाश
भाजपा नेता धनेष गुप्ता दिग्विजयनगर कॉलोनी में रहते हैं। छह जून की दोपहर में उनका बेटा आकाश घर से निकला, तबसे उसका कुछ पता नहीं है। खोजबीन के बाद परिवार के लोगों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए गोरखनाथ पुलिस को तहरीर दी। सर्विलांस की मदद से छानबीन कर रही पुलिस ने आकाश के एक दोस्त और एक युवती से पूछताछ की। आखिरी बार फोन पर दोस्त से उसकी बात हुई थी। सीओ गोरखनाथ प्रवीण सिंह ने बताया कि भाजपा नेता के बेटे की तलाश चल रही है। मामले से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।
घर पर ही है मोबाइल और पहचान पत्र
आकाश का मोबाइल और पहचान पत्र घर पर ही है। जानकारी जुटाने के लिए पुलिस मोहल्ले में लगे सीसी कैमरे की फुटेज भी देख रही है।
आजमगढ़ पुलिस को चकमा दे आरोपित फरार
आजमगढ़ जनपद में छेडख़ानी के बाद हुए बवाल के मामले में 25 हजार रुपये के इनामी की गिरफ्तारी को आजमगढ़ पुलिस ने देवरिया जनपद के मदनपुर थाना क्षेत्र के मदनपुर कस्बा में दबिश दी। आरोपित पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। इसके बाद पुलिस कई जगहों पर दबिश दी, लेकिन सफलता नहीं मिली। आजमगढ़ के महराजगंज थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर अईमा में बुधवार को छेडख़ानी की घटना को लेकर बवाल हो गया था। इसमें नौ नामजद व 10 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। घटना में नामजद एक आरोपित की ननिहाल मदनपुर कस्बा में है। आजमगढ़ पुलिस को सूचना मिली कि वह अपनी ननिहाल में छिपा है। पुलिस ने दबिश दी, लेकिन भागने में सफल रहा। जानकारों का कहना है कि वह पुलिस के सामने से निकला किसी ने उसे पहचाना तक नहीं।