Move to Jagran APP

भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष स्‍वतंत्र देव सिंह ने कहा- लूटने के लिए नहीं, सेवा कार्य के लिए बनी है भाजपा Gorakhpur News

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव ¨सह रविवार को पूर्व सांसद हरिकेवल प्रसाद की पुण्यतिथि कार्यक्रम में शामिल हुए।

By Edited By: Published: Sun, 15 Sep 2019 06:30 PM (IST)Updated: Mon, 16 Sep 2019 07:30 AM (IST)
भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष स्‍वतंत्र देव सिंह ने कहा- लूटने के लिए नहीं, सेवा कार्य के लिए बनी है भाजपा Gorakhpur News
भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष स्‍वतंत्र देव सिंह ने कहा- लूटने के लिए नहीं, सेवा कार्य के लिए बनी है भाजपा Gorakhpur News

गोरखपुर, जेएनएन। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों की खुशहाली व गरीबों के सम्मान के लिए कार्य कर रही है। सरकार 2024 तक हर गरीब को पक्का मकान होगी। भाजपा लूटने के लिए नहीं, बल्कि गरीबों की सेवा करने के लिए बनी है। वह रविवार को बापू इंटर कालेज सलेमपुर, जनपद देवरिया के मैदान में पूर्व सांसद स्व. हरिकेवल प्रसाद की सातवीं पुण्यतिथि अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि स्व.हरिकेवल प्रसाद का जीवन गरीबों, शोषितों, वंचितों के हक के लिए संघर्ष करने में बीता। जो संघर्ष करता है, तपस्या करता है। इतिहास में उसी का नाम दर्ज होता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्व. हरिकेवल प्रसाद के सपने को पूरा कर रहे हैं। गरीबों को पक्का मकान, शौचालय समेत अन्य योजनाओं का लाभ दिला रहे हैं। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह ने एक झटके से जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 खत्म कर दिया। ऐसा निर्णय लेने का साहस किसी में नहीं था। संचालन मंजू पांडेय ने किया।
इस मौके पर सांसद र¨वद्र कुशवाहा, क्षेत्रीय अध्यक्ष डा. धर्मेद्र ¨सह, विधायक जन्मेजय ¨सह, काली प्रसाद, सुरेश तिवारी, संजय यादव व गंगा ¨सह कुशवाहा, पूर्व मंत्री राजधारी ¨सह, केतकी ¨सह, पूर्व सांसद शरद त्रिपाठी, नीरज शाही, विजय दुबे आदि मौजूद रहे।
149 करोड़ की चौदह परियोजनाओं का किया लोकार्पण
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव ¨सह ने जनपद की 148.69 करोड़ की 80.43 किमी लंबाई की 14 परियोजनाओं का लोकार्पण किया। प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। इस मौके पर कई लोगों ने भाजपा का दामन थामा। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सेवा सप्ताह कार्यक्रम के तहत जिला अस्पताल के वार्डों में जाकर भर्ती मरीजों में फल वितरित किया। मरीजों से उनकी समस्या जानी व समाधान का भरोसा दिया। सीएमएस डा. छोटेलाल से कहा कि मरीजों को बेहतर इलाज मिले। इसका प्रयास रहना चाहिए। देवरिया में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव ¨सह को शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधियों ने ज्ञापन सौंपा, जिसमें प्रेरणा एप लागू न करने समेत 12 मांगें शामिल थीं। भाजपा नेताओं ने जिला पंचायत में त्रिस्तरीय कमेटी गठन करने की मांग की।
केशव प्रसाद मौर्य ने मांगा पूर्वांचल की जनता से सहयोग
बापू इंटर कालेज में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भले ही नहीं आए, लेकिन उन्होंने डीएम अमित किशोर के मोबाइल के जरिए अपने संबोधन में महाराष्ट्र के उप चुनाव में व्यस्त होने की बात कहते हुए पूर्वांचल की जनता से सहयोग मांगा। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में चुनाव चल रहा है। अधिकांश मतदाता पूर्वांचल के हैं। आप लोग अपने रिश्तेदार, भाई बंधुओं से अच्छी सरकार के लिए मतदान के लिए कहें। उन्होंने कार्यक्रम में न आने के लिए क्षमा भी मांगी।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.