Move to Jagran APP

यूपी चुनाव 2022 : किसानों से संपर्क व संवाद कर संबंध बना रही भाजपा

वोटों को साधने के लिए मोर्चा ने संपर्क और संवाद से संबंद्ध् बनाने का फार्मूला अपनाया है। पहले चौपाल और फिर व्यक्तिगत जनसंपर्क के जरिए मोर्चा के कार्यकर्ता किसानों से पहले संबंद्ध स्थापित कर रहे हैं और उसके बाद उन्हें भाजपा को वोट देने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

By Navneet Prakash TripathiEdited By: Published: Fri, 28 Jan 2022 03:16 PM (IST)Updated: Fri, 28 Jan 2022 03:16 PM (IST)
यूपी चुनाव 2022 : किसानों से संपर्क व संवाद कर संबंध बना रही भाजपा
किसानों से संपर्क व संवाद कर संबंध बना रही भाजपा। प्रतीकात्‍मक फोटो

गोरखपुर, डा. राकेश राय। विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक वोट हासिल करने के लिए भाजपा मतदाताओं को वर्गवार साध रही है। मतदाताओं में सर्वाधिक संख्या किसानों की है, इसलिए उनका ज्यादा से ज्यादा वोट हासिल करने पर पार्टी का विशेष जोर है। पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर इसके लिए किसान मोर्चा ने अलग से न केवल तैयारी की है बल्कि इस कार्य में मोर्चा के कार्यकर्ता लग भी चुके हैं।

loksabha election banner

किसान मोर्चा ने बनाया संपर्क और संवाद से संबंद्ध कार्यक्रम

वोटों को साधने के लिए मोर्चा ने संपर्क और संवाद से संबंद्ध् बनाने का फार्मूला अपनाया है। पहले चौपाल और फिर व्यक्तिगत जनसंपर्क के जरिए मोर्चा के कार्यकर्ता किसानों से पहले संबंद्ध स्थापित कर रहे हैं और उसके बाद भावनात्मक आधार पर उन्हें भाजपा को वोट देने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

विधानसभावार अमल में लाई जा रही है योजना

अपनी योजना को मोर्चा के कार्यकर्ता विधानसभावार अमल में ला रहे हैं। जिलाध्यक्षों, शक्तिकेंद्र प्रभारियों, मंडल अध्यक्षों और मंडल महामंत्रियों को इसके लिए खासतौर से सहेजा गया है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल और मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने गांववार उनकी जिम्मेदारी तय की है। एक-एक पदाधिकारी को चार-चार गांव में चौपाल लगाने की जिम्मेदारी दी है। किसी कारणवश जो किसान चौपाल में नहीं पहुंच सकेंगे, उनके घर जाकर संपर्क करने का निर्देश प्रदेश नेतृत्व ने दिया है।

चौपाल लगा रहे हैं मोर्चा कार्यकर्ता

मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने चौपाल लगाना और जनसंपर्क करना शुरू कर दिया है। यह सिलसिला मतदान तक अनवरत जारी रखने को कहा गया है। चौपाल और जनसंपर्क के दौरान कार्यकर्ताओं को भाजपा का पत्रक लेकर चलने का कहा गया है ताकि केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा के बाद वह किसानों को उसे दे सकें। उन पत्रों के जरिए किसानों घर में पहुंचने की योजना मोर्चा ने बनाई है। जिले और क्षेत्र की टीम कार्यकर्ताओं की मानिटरिंग कर रही है, साथ ही समय-समय पर उनका मार्गदर्शन भी कर रही है।

पदयात्रा से करेंगे जोड़ने का प्रयास

चौपाल के साथ-साथ किसानों को जोड़ने के लिए मोर्चा की ओर से गांव-गांव में पदयात्रा निकालने की भी योजना है। पदयात्रा में अधिक से अधिक किसानों को शामिल करने का लक्ष्य पार्टी नेतृत्व ने निर्धारित किया है, जिससे वह पार्टी की नहीं बल्कि किसानों की पदयात्रा लगे।

किसानों से व्‍यक्तिगत संपर्क भी

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्‍यक्ष कामेश्‍वर सिंह ने कहा कि गांव-गांव में चौपाल लगाने और किसानों से व्यक्तिगत संपर्क स्थापित करने के लिए कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय कर दी है। यह सिलसिला शुरू भी हो गया। संपर्क और संवाद के जरिए संबंद्ध् बनाकर किसानों को भाजपा से जोड़ने में कार्यकर्ता सफल होंगे, ऐसा विश्वास है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.