लोकसभा चुनाव में भाजपा के इन कार्यकर्ताओं की रही महत्वपूर्ण भूमिका
लोकसभा चुनाव में भाजपा आइटी सेल के कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। ऐसे कार्यकर्ताओं को आज सम्मानित किया गया।
गोरखपुर, जेएनएन। लोकसभा चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं को पार्टी की तरफ से सम्मानित किया गया।
यह कार्यक्रम भाजपा महानगर की ओर से पार्टी के बेनीगंज कार्यालय में जिला एवं महानगर के आइटी सेल के पदाधिकारियों के लिए थी।
भाजपा के महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव ने कहा कि लोकसभा चुनाव में आइटी योद्धाओं ने सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आइटी सेल के कार्यकर्ताओं ने विकास कार्यो में जो काम किया वह किसी नहीं किया। ऐसे में उन्होंने पार्टी के हित में बड़ा कार्य किया है। इनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी ने सोशल मीडिया के दौर में आइटी योद्धाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम को पुष्पदंत जैन, मुरली मनोहर चौरसिया, महानगर मीडिया एवं आइटी प्रभारी बृजेश मणि मिश्र ने संबोधित किया। महानगर आइटी संयोजक पीयूष मिश्र ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। संचालन ब्रह्मानंद शुक्ल ने किया। इस अवसर पर डॉ. शोभित श्रीवास्तव, डॉ. सुनील सिंह, सुमित मौर्य, शशांक द्विवेदी, सीपी यादव, पन्नेलाल पासवान, विजय मिश्र, सुशील मिश्र, समीर श्रीवास्तव, प्रभात पांडेय, विजय चतुर्वेदी, इंद्र कुमार निगम, बादल सिंह श्रीनेत, गुड्डू, ठाकुर राहुल सिंह, अमित सिंह बघेल, राहुल साहनी, बालकिशन पासवान आदि उपस्थित रहे।
प्रदेश सरकार कर रही युवाओं के लिए काम
कौड़ीराम के गंभीरपुर में राज्य युवा कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री विभ्राट चंद कौशिक ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार युवाओं के कल्याण के लिए काम कर रही है। गांव-गांव युवक मंगल दल का गठन कर युवाओं को खेल सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। हम उनकी प्रतिभा को हर मोर्चे पर निखारने के लिए प्रतिबद्ध हैं। वहां पर भाजपा नेता आरपीएन उर्फ विकास सिंह के नेतृत्व में युवाओं ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर मनोज सिंह, सौरव सिंह, विक्रम सिंह, विनोद, नितेश आदि उपस्थित थे।
इस दौरान लोगों ने गांव में मिनी स्टेडियम बनवाने की मांग की। विभ्राट ने उन्हें आश्वस्त किया कि वे इस दिशा में प्रयास करेंगे।