Move to Jagran APP

भाजपा सरकार ने किया किसानों को आर्थिक रूप से समृद्ध : संतोष गंगवार

केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने कहा कि किसानों को किसी के झांसा में पडऩे की आवश्यकता नहीं है। देश निरंतर ऊचाइयों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि किसान मजदूर की चिंता सत्तर सालों में किसी सरकार ने नहीं किया।

By Satish ShuklaEdited By: Published: Thu, 22 Oct 2020 09:10 AM (IST)Updated: Thu, 22 Oct 2020 11:56 AM (IST)
भाजपा सरकार ने किया किसानों को आर्थिक रूप से समृद्ध : संतोष गंगवार
किसान सम्मेलन को संबोधित करते केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ।

गोरखपुर, जेएनएन। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार संतोष गंगवार ने कहा कि भाजपा किसानों की सच्ची हितैषी है। देश के किसानों को आर्थिक रूप से समृद्ध करने का कार्य भाजपा सरकार ने किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिल और दिमाग में किसान हैं। वह देवरिया जनपद में थापर इंटर कालेज बैतालपुर के प्रांगण में आयोजित किसान सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

loksabha election banner

किसानों को झांसे में पड़ने की आवश्‍यकता नहीं

उन्होंने कहा कि किसानों को किसी के झांसा में पडऩे की आवश्यकता नहीं है। देश निरंतर ऊचाइयों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि किसान, मजदूर की चिंता सत्तर सालों में किसी सरकार ने नहीं किया। श्रम कानूनों में बदलाव करने का कार्य भाजपा सरकार ने किया है। इसलिए इस कोरोना काल में श्रम व कृषि कानून में संशोधन किया। भाजपा की सरकार किसानों के प्रति जवाबदेह है। सरकार ने काले कानून को हटाया तो उसका लाभ किसानों को मिलना शुरू हो गया है। उपज का दाम डेढ़ गुना किया है। भाजपा की कथनी व करनी में कोई अंतर नहीं है। कहा कि पीएम मोदी ने किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना लागू की। जिसका लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि देवरिया के विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में पार्टी ने साफ-सुथरे प्रत्याशी के रूप में डा.सत्यप्रकाश मणि को चुनाव मैदान में उतारा है। उन्हें विधानसभा में भेजें।

सांसद सलेमपुर रविंद्र  कुशवाहा ने कहा कि कृषि कानूनों का विरोध करने वाले किसान नहीं है। किसानों के नाम पर प्रायोजित विरोध किया जा रहा है। भाजपा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों के हित में योजनाएं लागू की है। जिसका लाभ किसान उठा रहे हैं। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष डा.अंतर्यामी सिंह व संचालन भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय तिवारी ने किया। इस मौके पर भाजपा नेता राधेश्याम सिंह, नीरज शाही, संजय सिंह, जितेंद्र प्रताप राव, मार्कण्डेय तिवारी, धनुषधारी मणि, अंबिकेश पांडेय, रामदास मिश्र आदि ने संबोधित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.