Move to Jagran APP

प्रवासियों की मदद के लिए भाजपा ने बनाए तीन सेंटर Gorakhpur News

भारतीय जनता पार्टी ने प्रवासियों के भोजन आदि की व्‍यवस्‍था के लिए तीन सेंटर बनाया है। अब यहीं से सभी की मदद होगी।

By Satish ShuklaEdited By: Published: Sat, 16 May 2020 05:30 PM (IST)Updated: Sat, 16 May 2020 05:30 PM (IST)
प्रवासियों की मदद के लिए भाजपा ने बनाए तीन सेंटर Gorakhpur News
प्रवासियों की मदद के लिए भाजपा ने बनाए तीन सेंटर Gorakhpur News

गोरखपुर, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी की तरफ से गोरखपुर में न सिर्फ गरीबों में भोजन और राशन सामग्री का वितरण हो रहा है अपितु अब प्रवासियों के लिए भी भोजन एवं खाद्यान्‍न सामग्री वितरण करने का काम शुरू कर दिया गया है।

loksabha election banner

नौसढ़, रेलवे स्टेशन और कडज़हां में बनाए गए सेंटर

दूसरे राज्यों से पैदल और बस से आ रहे यात्रियों की मदद के लिए भाजपा की महानगर इकाई की ओर से तीन सेंटर बनाए गए हैं। नौसढ़, रेलवे स्टेशन और कडज़हां पर बनाए गए इन मदद सेंटरों से जरूरतमंद यात्रियों के बीच भोजन का पैकेट, पानी, मास्क और बिस्किट आदि वितरित किया जा रहा है। जिनके पास चप्पल नहीं हैं या टूट गए हैं, उन्हें वह भी मुहैया कराया जा रहा है।

हर यात्री की हो रही मदद

क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों की सुविधा के लिए सतर्क हैं। प्रशासन के साथ मिलकर वह हर यात्री की हर संभव मदद कर रहे हैं। मदद कार्य महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता की देखरेख में किया जा रहा है। महानगर उपाध्यक्ष बृजेश मणि मिश्र ने बताया कि यात्रियों को बसों में स्थान दिलाने का कार्य भी कार्यकर्ता कर रहे हैं।

उल्‍लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी ने सबसे पहले कोरोना से बचाव के लिए लोगों को घरों में रहने की सलाह दी थी। कार्यकर्ता सभी से अपने घरों में रहकर कोरोना से मुकाबला करने पर बल दे रहे थे। इसके लिए कार्यकर्ताओं की टीम लगाई गई थी।

गांव स्‍तर पर लगे हैं संगठन के कार्यकर्ता

लाकडाउन के दौरान महानगर और जिले में गरीब लोगों की मदद के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने समस्‍त अनुषांगिक संगठनों को लगा दिया था। भोजन तो कराया ही जा रहा था। जरूरतमंदों को राशन सामग्री भी उपलब्‍ध कराई जाने का भी अभियान चलाया गया था। यह कार्यक्रम अब भी जारी है। भारती जनता पार्टी के लोग उन घरों में भी गए जहां लोग संकोच में किसी से कुछ कह नहीं सकते थे। शहर और देहात के क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ता अभी भी लगे हुए हैं।

भोजन के साथ खाद्यान्‍न सामग्री देने की व्‍यवस्‍था

अब जबकि प्रवासियों को लाया जा रहा है अथवा वह किसी साधन से गोरखपुर पहुंच रहे हैं जो उनके भोजन और घर तक पहुंचाने के इंतजाम में भी लग गए हैं। पार्टी की तरफ से बनाए सेंटरों में अब प्रवासियों को भोजन कराया जाएगा। साथ ही उन्‍हें खाद्यान्‍न सामग्री भी दी जाएगी।

घर पहुंचाने की भी करेंगे व्‍यवस्‍था

इतना ही नहीं, भारतीय जनता पार्टी की तरफ से उन प्रवासियों के लिए किराए आदि की भी व्‍यवस्‍था की जाएगी, जिनके पास पैसा नहीं है। पार्टी का यह काम व्‍यक्तिगत स्‍तर से तो किया ही जाएगी। प्रशासन के साथ मिलकर भी किया जाएगा। इसके लिए पूरी व्‍यवस्‍था कर ली गई है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.