Move to Jagran APP

भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण, श्रेष्ठ भारत बनाने की जिम्मेदारी उठाने का संकल्प Gorakhpur News

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हो गया है। प्रशिक्षण में श्रेष्ठ भारत बनाने का संकल्प लिया गया है।

By Edited By: Published: Sun, 14 Jul 2019 08:32 AM (IST)Updated: Sun, 14 Jul 2019 02:31 PM (IST)
भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण, श्रेष्ठ भारत बनाने की जिम्मेदारी उठाने का संकल्प Gorakhpur News
भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण, श्रेष्ठ भारत बनाने की जिम्मेदारी उठाने का संकल्प Gorakhpur News
गोरखपुर, जेएनएन। भाजपा गोरक्ष प्रांत के 13 जिलों के चयनित कार्यकर्ताओं के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ करते हुए देवरिया के सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने आह्वान किया कि नए भारत के निर्माण को लेकर कार्यकर्ता जनता के बीच जाएं। डा. त्रिपाठी शनिवार को कुशीनगर जिले में कसया के एक निजी होटल में आयोजित प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित कर रहे थे। सांसद त्रिपाठी ने कहा कि विचारधारा के आधार पर भाजपा केंद्र और देश के अधिकतर प्रदेशों में सत्ता में आई है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार राष्ट्रवाद, भारतीय संस्कृति के मूल्यों की स्थापना व अंत्योदय के सिद्धांत पर समाज के अंतिम व्यक्ति के विकास में जुटी है। एक भारत व श्रेष्ठ भारत बनाने की जिम्मेदारी हम कार्यकर्ताओं को उठानी होगी। डॉ. त्रिपाठी ने पार्टी के वैचारिक अधिष्ठान, विकास यात्रा, निर्माण, अभ्युदय, स्थापना व मुद्दों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि क्षेत्रीय दलों से भाजपा की कोई तुलना नहीं है।
वर्ग प्रमुख विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने कार्यक्रम का वृत्त प्रस्तुत किया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री विधायक नोएडा पंकज सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र दत्त शुक्ल, लक्ष्मण आचार्य, कामेश्वर सिंह, दयाशंकर सिंह, त्रयंबक त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही सहित गोरक्ष प्रांत के सभी 13 जिलों के जिलाध्यक्ष, संतराज यादव, युवा मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष रणजीत राय, पीएन पाठक, निशि रंजन तिवारी, सत्या पांडेय, जितेंद्र राव सहित 100 चयनित कार्यकर्ता मौजदू रहे।
सात सत्रों में चलेगा प्रशिक्षण वर्ग
भाजपा का प्रशिक्षण वर्ग दो दिन तक सात सत्रों में चलेगा।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.