विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 25, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गोरखपुर एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, हत्या की विवेचना में लापरवाही पर एक साथ दस थानेदार तलब

By Pradeep SrivastavaEdited By:
Published: Fri, 25 Nov 2022 12:02 AM (IST)Updated: Fri, 25 Nov 2022 08:24 PM (IST)

कुशीनगर जिले के जटहां बाजार थाना क्षेत्र में बाजुपट्टी निवासी नगीना प्रसाद के बेटे का शव पेड़ से लटकता मिला ...और पढ़ें

गोरखपुर के एसएसपी गौरव ग्रोवर। - फाइल फोटो
गोरखपुर के एसएसपी गौरव ग्रोवर। - फाइल फोटो

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। गोरखपुर के पीपीगंज थाने में तैनात रहे 10 थानेदारों को एसएसपी ने तलब कियाा है। आरोप है कि हत्या के मुकदमे की विवेचना में इन लोगों ने लापरवाही बरती। जिसकी वजह से वर्ष 2017 से यह मुकदमा अभी तक लंबित है।विवेचकों ने निस्तारण करने में रुचि नही ली। एसएसपी की इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप है।

यह है मामला

23 जून 2017 को कुशीनगर जिले के जटहां बाजार थाना क्षेत्र में बाजुपट्टी निवासी नगीना प्रसाद के बेटे का शव पेड़ से लटकता मिला था। पिता की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। विवेचना में युवक के खुदकुशी करने का प्रमाण मिलने की बात कहते हुए थानेदार ने 20 सितंबर 2017 को फाइनल रिपोर्ट (एफआर) लगा दिया। बाद में वादी मुकदमा ने आपत्ति करते हुए डीआइजी को प्रार्थना पत्र देकर दूसरे जिले की पुलिस से मुकदमे की विवेचना कराने का आग्रह किया। डीआइजी ने हत्या के मुकदमे की विवेचना नए सिरे से कराने का आदेश देते हुए गोरखपुर स्थानांतरित कर दिया।

पांच साल में भी नहीं पूरी हुई विवेचना

पीपीगंज थाना पुलिस 13 नवंबर 2017 से ही इस मुकदमे की विवेचना कर रही है, लेकिन अभी तक पूरी नहीं हो सकी है। इस बीच वादी मुकदमा ने हाईकोर्ट में गुहार लगाई थी। इसके बाद एसएसपी डा. गौरव ग्रोवर ने पीपीगंज थाने में तैनात रहे राज प्रकाश सिंह, सौरभ राय, देवेंद्र कुमार, अरुण पंवार, दुर्गेश सिंह, धर्मेंद्र पांडेय, आशुतोष सिंह, दिनेश मिश्रा, राजेंद्र मिश्रा व सत्य प्रकाश सिंह को नोटिस जारी कर तलब किया है।सभी से कहा गया है कि एसपी नार्थ कार्यालय में बयान दर्ज कराएं।

दुष्कर्म के आरोपित को भाई ने पकड़कर पुलिस को सौंपा : चरगांवा क्षेत्र में किशोरी से दुष्कर्म करने के आरोपित सुनील निषाद को किशोरी के भाई ने पकड़कर पुलिस को सौप दिया। वहीं दूसरा आरोपित भाग गया। शाहपुर थाना पुलिस ने आोपित को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। वहीं दूसरे की तलाश पुलिस कर रही है।

ससुरालियों पर हत्या का आरोप : पत्नी को विदा कराने ससुराल गए युवक की मुत्यु के बाद जंगल बिहुली निवसी उसके पिता राम हरि निषाद ने ससुरालिओं पर हत्या करने का आरोप लगया है। मृतक के बड़े भाई संजय और उसकी मां ने आरोप लगाते हुए कहा कि मृतक की पत्नी ने ससुरालियों के साथ मिलकर जहर देकर उनके बेटे की हत्या कर दी। थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेजा गया है। अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।