Move to Jagran APP

अक्टूबर में होगा भाजपा के जिलाध्यक्षों का चुनाव, शुरू हुई तैयारी Gorakhpur News

पूरे देश में एक साथ संगठन का चुनाव कराने का फैसला किया है। अगले महीने की 15 तारीख से संगठन का चुनाव शुरू हो जाएगा। पहले बूथ अध्यक्षों व उसके बाद मंडल अध्यक्षों का चुनाव होगा।

By Satish ShuklaEdited By: Published: Wed, 28 Aug 2019 08:03 PM (IST)Updated: Thu, 29 Aug 2019 09:32 AM (IST)
अक्टूबर में होगा भाजपा के जिलाध्यक्षों का चुनाव, शुरू हुई तैयारी Gorakhpur News
अक्टूबर में होगा भाजपा के जिलाध्यक्षों का चुनाव, शुरू हुई तैयारी Gorakhpur News

गोरखपुर, जेएनएन। भाजपा के प्रदेश महामंत्री व गोरखपुर क्षेत्र के प्रभारी पंकज सिंह ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने पूरे देश में एक साथ संगठन का चुनाव कराने का फैसला किया है। अगले महीने की 15 तारीख से संगठन का चुनाव शुरू हो जाएगा। पहले बूथ अध्यक्षों व उसके बाद मंडल अध्यक्षों का चुनाव होगा। उसके बाद अक्टूबर में जिलाध्यक्षों का चुनाव संपन्‍न कराया जाएगा। उसके बाद प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होगा।

loksabha election banner

20 सितंबर तक हो जाना चाहिए बूथों का चुनाव

प्रदेश महामंत्री बुधवार को देवरिया जिले के औराचौरी में भाजपा कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। यह कार्यशाला संगठनात्मक चुनाव के लिए मंडल चुनाव अधिकारियों की थी। उन्होंने कहा कि 20 सितंबर तक हर हाल में बूथों का चुनाव हो जाना चाहिए। इसके बाद मंडल अध्यक्षों की चुनावी प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद डा.रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि अच्छे, मेहनती व पार्टी के प्रति समर्पित को ही बूथ अध्यक्ष या संगठन में किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी देनी चाहिए। जिससे पार्टी को मजबूती मिले।

कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कहा कि संगठनात्मक चुनाव पार्टी की बहुत ही महत्वपूर्ण कड़ी है। भाजपा जिलाध्यक्ष डा. अंतर्यामी सिंह ने भी पार्टी की स्थिति के बारे में जानकारी दी। संचालन कृष्णानाथ राय ने किया। इस मौके पर सलेमपुर के सांसद रवींद्र कुशवाहा, विधायक काली प्रसाद, विधायक जन्मेजय सिंह, विधायक सुरेश तिवारी, युवा कल्याण परिषद अध्यक्ष विभ्राट चंद कौशिक, पूर्व मेयर सत्या पांडेय सहित तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.