Move to Jagran APP

भाजपा को ऊंचाई पर पहुंचाने के लिए मनाेयोग से कार्य करे भाजयुमो : डा. धर्मेंद्र सिंह

किसी परिवार का नौनिहाल उस परिवार का भविष्य होता है। इसी तरह भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता भाजपा के भविष्य हैं। इस मंत्र को ध्यान में रखते हुए युवा मोर्चा की टीम को भाजपा को ऊंचाई पर पहुंचाने के लिए मनोयोग से कार्य करना चाहिए।

By Rahul SrivastavaEdited By: Published: Fri, 23 Jul 2021 09:15 AM (IST)Updated: Fri, 23 Jul 2021 09:15 AM (IST)
भाजपा को ऊंचाई पर पहुंचाने के लिए मनाेयोग से कार्य करे भाजयुमो : डा. धर्मेंद्र सिंह
कार्यकर्ताओं को संबाेधित करते भाजपा के क्षेत्रीय अध्‍यक्ष डा. धमेंद्र सिंह। जागरण

गोरखपुर, जागरण संवाददाता : किसी परिवार का नौनिहाल उस परिवार का भविष्य होता है। इसी तरह भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता भाजपा के भविष्य हैं। इस मंत्र को ध्यान में रखते हुए युवा मोर्चा की टीम को भाजपा को ऊंचाई पर पहुंचाने के लिए मनोयोग से कार्य करना चाहिए। इस आशय के विचार गोरखपुर क्षेत्र के अध्यक्ष डा. धमेंद्र सिंह ने युवा मोर्चा की क्षेत्रीय टीम के परिचय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।

loksabha election banner

पार्टी की ओर से चलाए जा रहे हैं विभिन्‍न कार्यक्रम

बेनीगंज स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर आहूत इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष डा. धमेंद्र सिंह ने बताया कि पार्टी मिशन 2022 के मोड में है। इस नाते पार्टी द्वारा जनता के बीच जाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में 23 से 25 जुलाई तक वैक्सिनेशन को लेकर विशेष अभियान लिया गया है। तीनों दिन भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि वैक्सिनेशन के बूथों पर जायेंगे और लोगों का सहयोग करेंगे। इसके अलावा भाजपा द्वारा संचालित कोविड हेल्प डेस्क सुचारू रूप से चले इसकी जिम्मेदारी जन प्रतिनिधियों को दी गई है।

गुरु प‍ूर्णिमा को मठ-मंदिरों में जाकर लेंगे साधु-संतों का आशीर्वाद

क्षेत्रीय अध्यक्ष डा. धमेंद्र सिंह ने कहा कि 24 जुलाई को गुरु पूर्णिमा है। पार्टी नेतृत्व के दिशा निर्देश के अनुसार भाजपा के लोगों को मठ मंदिरों में जाकर साधु संतों का अभिनंदन कर उनका आशीर्वाद लेना है। इसी तरह 25 जुलाई को हर बूथ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात भी सुनना है। उन्होंने पार्टी के सभी अभियानों में सक्रियता के साथ हिस्सेदारी करने के लिए युवा मोर्चा के पदाधिकारियों से आग्रह किया।

युवा मोर्चा के क्षेत्रीय अध्‍यक्ष ने कराया परिचय

सर्वप्रथम युवा मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष पुरुषार्थ सिंह ने सभी का परिचय कराया। इस मौके पर महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष अमिता गुप्ता, मीडिया प्रभारी डा. बच्चा पांडेय नवीन, कार्यालय मंत्री सतेंद्र मिश्र, सह प्रभारी पंकज जायसवाल, राधेश्याम पांडेय, युवा मोर्चा के अंबिकेश धर दुबे, मनमोहन सिंह, सुशील कुमार प्रजापति, अमित नारायण मल्ल, अभय मिश्र, विपुल त्रिपाठी, शिवम पांडेय, अभय शुक्ला, ताड़क जायसवाल आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.