यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
हिंदू बनकर किशोरी से की दोस्ती, मिलने के बहाने तीन माह तक घर में रखा कैद, इस आईपीएस अधिकारी ने खोज निकाला खुराग
कुशीनगर जिले के हाटा थाना क्षेत्र में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी की इंटरनेट मीडिया के जरिए जान- पहचान देवरिया ...और पढ़ें

HighLights
- सीओ कैंट ने आरोपित को स्टेशन के पास पकड़ा, किशोरी को मुक्त कराया
- कुशीनगर जिले में दर्ज हुआ मुकदमा, दो दिन पहले गोरखपुर हुआ था ट्रांसफर
- कार्रवाई न होने पर डीआइजी ने 12 मई को सीओ कैंट को सौंपी थी जांच
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। खुद को हिंदू बताकर दोस्ती करने वाले ने किशोरी का अपहरण कर लिया। आरोप है कि तीन माह तक किशोरी को कमरे में बंधक बनाकर रखा गया। मुकदमा दर्ज होने के तीन माह तक कुशीनगर जिले की हाटा थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
डीआइजी ने दो दिन पहले मामले की जांच एएसपी/सीओ कैंट अंशिका वर्मा को सौंपा। सर्विलांस की मदद से मंगलवार की दोपहर उन्होंने रेलवे स्टेशन के पास आरोपित को दबोच लिया और उसके चंगुल से किशोरी काे मुक्त कराया।
कुशीनगर जिले के हाटा थाना क्षेत्र में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी की इंटरनेट मीडिया के जरिए जान- पहचान देवरिया जिले के गौरीबाजार में रहने वाले किशोर से हुई। आरोप है कि चैटिंग के जरिए मोबाइल नंबर लेकर किशोर उससे बातचीत करने लगा। खुद को हिंदू बताकर किशोरी को प्रेम जाल में फंसाया और 22 फरवरी 2024 को मिलने के बहाने गोरखपुर बुलाया और अगवा कर लिया।
इसे भी पढ़ें- पीएम मोदी ने पुष्य नक्षत्र, सर्वार्थ सिद्धि व रवि योग में किया नामांकन, इस काम से पहले बाबा काल भैरव से ली अनुमति
काफी प्रयास के बाद हाटा थाना पुलिस ने 16 मार्च अपहरण व पाक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज कर लिया लेकिन आरोपित के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं हुई। किशोरी की मां ने डीआइजी से मुलाकात कर कार्रवाई न होने की जानकारी दी तो उन्होंने मुकदमा गोरखपुर ट्रांसफर करने के साथ ही 12 मई को इसकी जांच एएसपी/सीओ कैंट को सौंपी थी।
आजमगढ़ में भी दर्ज है मुकदमा
पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपित के विरुद्ध आजमगढ़ जिले में भी दूसरे धर्म की लड़की को अगवा करने का मुकदमा दर्ज है। मामला लव जिहाद से जुड़े होने की आशंका में पुलिस इसकी गहनता से छानबीन कर रही है। आरोपित के उसके स्वजन नाबालिग बता रहे हैं, जिसका पुलिस सत्यापन कर रही है।
इसे भी पढ़ें- सगाई के दिन युवती प्रेमी संग हुई फरार, सुबह पिता की खुली नींद तो इस बात को लेकर उड़ गए होश, बोले- भागने तक ठीक था लेकिन...
कूड़ाघाट में रहती है बहन
हिरासत में लिए गए आरोपित से पूछताछ में पता चला कि उसकी बहन कूड़ाघाट में रहती और झाडू-बर्तन करती है। वह भी खुद को हिंदू बताती है और अवैध धंधे में भी लिप्त है।
