विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 27, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गोरखपुर में कसाइयों का पुलिस पर हमला, पथराव और तोड़फोड़

By Nawal MishraEdited By:
Published: Tue, 27 Jun 2017 10:57 PM (IST)

गोरखपुर के बड़हरिया में भैंस काटने की सूचना पर पहुंची पुलिस पर कसाईयों ने किया हमला। बड़हरिया में अवैध बूचड़खाने को पुलिस ने बंद करा दिया था।

गोरखपुर में कसाइयों का पुलिस पर हमला, पथराव और तोड़फोड़
गोरखपुर में कसाइयों का पुलिस पर हमला, पथराव और तोड़फोड़

गोरखपुर (जेएनएन)। गुलरिहा क्षेत्र के बड़हरिया में भैंस काटने की सूचना पर पहुंची पुलिस पर कसाईयों ने किया हमला। बड़हरिया में चल रहे अवैध बूचड़खाने को पुलिस ने बंद करा दिया था। ईद के दिन भैंस काटे जाने की सूचना पर पुलिस पहुंची थी लेकिन कोई मिला नहीं था। आज शाम को भी भैंस काटे जाने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो चार भैंस कटी मिली। इस मामले में एक कसाई को पुलिस ने गिरफ्तार का मांस कब्जे में ले लिया। थोड़ी देर बाद दर्जन भर से अधिक कसाईयों ने पुलिस टीम पर हमला कर साथी को छुड़ा लिया और मांस छीन लिया। पथराव कर पुलिस की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त कर दी। भीड़ बढ़ती देख पुलिस टीम को वापस आना पड़ा। पुलिस वाले इस समय भटहट चौकी पर हैं। अधिकारियों के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।