Move to Jagran APP

आज से सहरसा से चलेगी बरौनी-नई दिल्ली वैशाली एक्‍सप्रेस

वैशाली एक्सप्रेस गुरुवार से सहरसा से नई दिल्ली के बीच चलेगी। सहरसा में ही इस ट्रेन का रखरखाव होगा। रेल मंत्रालय ने इस ट्रेन का मार्ग विस्तार किया है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Thu, 07 Mar 2019 01:36 PM (IST)Updated: Fri, 08 Mar 2019 09:35 AM (IST)
आज से सहरसा से चलेगी बरौनी-नई दिल्ली वैशाली एक्‍सप्रेस
आज से सहरसा से चलेगी बरौनी-नई दिल्ली वैशाली एक्‍सप्रेस

गोरखपुर, जेएनएन। सुपरफास्ट एक्सप्रेस 12553/12554 बरौनी-नई दिल्ली-बरौनी वैशाली एक्सप्रेस गुरुवार से सहरसा से नई दिल्ली के बीच चलेगी। सहरसा में ही इस ट्रेन का रखरखाव होगा। आम यात्रियों की सुविधा और आय बढ़ाने के उद्देश्य से रेल मंत्रालय ने इस ट्रेन का मार्ग विस्तार किया है।

loksabha election banner

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी संजय यादव के अनुसार बुधवार को नई दिल्ली से चलने वाली 12554 वैशाली एक्सप्रेस बरौनी की जगह सहरसा तक गई। गुरुवार से 12553 वैशाली बरौनी की जगह सहरसा से नई दिल्ली के लिए चलेगी। इसके बाद यह ट्रेन नियमित रूप से सहरसा से नई दिल्ली के बीच चलने लगेगी। बरौनी से सहरसा के बीच बेगुसराय, खगडिय़ा और मानसी रेलवे स्टेशन बढ़ जाएंगे। इन स्टेशनों पर वैशाली के रुकने से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को सुविधा तो मिलेगी ही रेलवे की आय में भी बढोत्तरी होगी।

पूर्व निर्धारित समय पर ही पहुंचेगी गोरखपुर

रेलवे बोर्ड ने ट्रेन की नई समय सारिणी घोषित कर दी है। लेकिन यह ट्रेन गोरखपुर में दोनों तरफ से पूर्व निर्धारित समय पर ही पहुंचेगी। सहरसा से 12553 नंबर की वैशाली सुबह 6.15 बजे से रवाना होकर खगडिय़ा, बरौनी, गोरखपुर के रास्ते दूसरे दिन सुबह 6.40 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में 12554 नंबर की वैशाली नई दिल्ली से शाम 7.50 बजे से चलकर दूसरे दिन रात 8.30 बजे सहरसा पहुंचेगी।
दस को निरस्त रहेंगी सात सवारी गाडिय़ां
खाली मालगाडिय़ों को पास कराने के लिए दस मार्च को सात सवारी गाडिय़ां निरस्त रहेंगी। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी संजय यादव के अनुसार फ्रेट कन्वो प्लान के तहत पनियहवा प्वाइंट पर सुबह पांच से आठ बजे तक तथा गोरखपुर अप डायरेक्शन में सुबह सात से दस बजे तक कुछ ट्रेनों का संचलन प्रभावित रहेगा।
निरस्त रहने वाली पैसेंजर ट्रेनें
- 55001/55002 गोरखपुर-अयोध्या-गोरखपुर। 55055/55056 गोरखपुर-कप्तानगंज-गोरखपुर। 55077/55078 गोरखपुर-बढऩी-गोरखपुर। 55038 सीतापुर-बुढ़वल सवारी गाड़ी।

 प्रभावित होने वाली अन्य ट्रेनें

- 55011 सिवान-गोरखपुर पैसेंजर सिवान से एक घंटे की देरी से चलेगी।

- 55075 सिवान-गोरखपुर पैसेंजर कप्तानगंज में ही रुक जाएगी।

- 55076 गोरखपुर-सिवान पैसेंजर कप्तानगंज से चलेगी।

- 55033 गोंडा-सीतापुर पैसेंजर बुढ़वल में टर्मिनेट हो जाएगी।

दुदही में भी रुकेगी लखनऊ-छपरा एक्सप्रेस
15113/15114 लखनऊ- छपरा-लखनऊ एक्सप्रेस दुदही में भी रुकेगी। सीपीआरओ के अनुसार प्रयोग के आधार पर छह माह के लिए सात मार्च से दुदही में दो मिनट का ठहराव प्रदान किया जाएगा।
11 तक इलाहाबाद से चलेगी इलाहाबाद व बस्ती एक्सप्रेस
14126/14125 मनकापुर-इलाहाबाद एक्सप्रेस और 14118/14117 बस्ती-इलाहाबाद एक्सप्रेस 11 मार्च तक इलाहाबाद जंक्शन से ही चलाई जाएगी। सीपीआरओ संजय यादव के अनुसार इन ट्रेनों का टर्मिनल इलाहाबाद जंक्शन के स्थान पर प्रयागघाट किया गया था, लेकिन इलाहाबाद जंक्शन के स्थान पर प्रयागघाट का टर्मिनल परिवर्तन 11 मार्च तक स्थगित रहेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.