Move to Jagran APP

Gorakhpur Weather News, औसत से ठंडा हुआ दिन, दिन व रात के बीच 10 डिग्री तापमान का अंतर

अक्टूबर माह में दिन का औसत अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस है जबकि न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस है। जानकारों का मानना है कि अधिकतम व न्यूनतम तापमान के बीच का अंतर सात डिग्री सेल्सियस से अधिक होने पर लोगों के बीमार होने का खतरा अधिक रहा है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Wed, 27 Oct 2021 10:27 AM (IST)Updated: Wed, 27 Oct 2021 10:27 AM (IST)
Gorakhpur Weather News, औसत से ठंडा हुआ दिन, दिन व रात के बीच 10 डिग्री तापमान का अंतर
गोरखपुर में मौसम तेजी से बदल रहा है। रात-द‍िन के तापमान में 10 डिग्री का अंतर रह रहा है।

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। तेजी के साथ बदल रहा मौसम लोगों के लिए बेहद चुनौती भरा है। रात व दिन के बीच तापमान का अंतर 10 डिग्री सेल्सियस के करीब है। ऐसे में लोगों को मौसम के साथ संतुलन बनाने में कठिनाई हो रही है। स्थिति यह है कि अधिकांश व्यक्ति बीमार दिख रहे हैं। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि अगले कुछ दिन तक यही स्थिति रहने वाली है। दिन व रात दोनों के तापमान में गिरावट आने वाला है।

loksabha election banner

अधिकतम 32.8, न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस

अक्टूबर माह में दिन का औसत अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस है, जबकि न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस है। जानकारों का मानना है कि अधिकतम व न्यूनतम तापमान के बीच का अंतर सात डिग्री सेल्सियस से अधिक होने पर लोगों के बीमार होने का खतरा अधिक रहा है। इस समय अधिकांश लोग सर्दी, जुखाम से पीड़ित देखे जा रहे हैं। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।

ऐसा रहा कल का मौसम

मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस रहा। यह अक्टूबर के औसत तापमान से 2.4 डिग्री सेल्सियस कम है। न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस रहा। यह औसत से 0.1 डिग्री सेल्सियस कम है। मंगलवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान के बीच करीब 10 डिग्री सेल्सियस का अंतर रहा। रात में ठंड के चलते लोगों को चद्दर ओढ़ने की जरूरत पड़ रही है। रात में समय अधिकांश घरों में लोग बिना पंखा चलाए सो रहे हैं। जानकारों का कहना है कि बदल रहे इस मौसम में लोगों को अपने सेहत के प्रति विशेष सावधानी बरतनी होगी। सावधानी अपना कर ही लोग इस समय संक्रामक बीमारियों से बच सकते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.