Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गोरखपुर में हैवानियत की हदें पार, दुष्कर्म के बाद महिला को जिंदा जलाने का प्रयास से मचा हड़कंप

    Updated: Sun, 16 Jun 2024 08:09 AM (IST)

    उत्‍तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला से दुष्‍कर्म के बाद जिंदा जलाने की कोशिश की वारदात सामने आई है। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और जांच में जुट गई है। हालांकि कुछ लोगों का कहना कि यह मामला पुरानी रंजिश में दर्ज कराया गया है।

    Hero Image
    महिला के आरोपों की जांच पुलिस कर रही है। जागरण

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। दुष्कर्म के बाद महिला को जिंदा जलाने का प्रयास किया गया। उपचार के बाद घर लौटी महिला की शिकायत पर सिकरीगंज थाना पुलिस ने गांव के रहने वाले आरोपित पर मुकदमा दर्ज कराया है। चर्चा है कि रंजिश में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सिकरीगंज की रहने वाली महिला ने तहरीर में लिखा है कि घटना के समय वह घर में अकेली थी। इस बीच मौका पाकर गांव का ही एक युवक घर में घुस गया और दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दिया।

    घटना की सूचना डायल 112 पर दी गई। स्वजन ने अस्पताल में भर्ती कराया। महिला की तहरीर पर गांव के रहने वाले पन्नेलाल पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोप की जांच कर रही है। चर्चा है कि पन्नेलाल की पत्नी ने महिला के पति पर पहले से मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोप की जांच कर रही है।

    इसे भी पढ़ें-आगरा में आसमान से बरस रही आग, कानपुर बना सबसे गर्म शहर, जानिए आज कैसा रहेगा यूपी का मौसम