Move to Jagran APP

विधवा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का एक आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर : देवरिया जिले में एक निजी अस्पताल में काम करने वाली एक विधवा महिला के साथ सामूहि

By JagranEdited By: Published: Fri, 30 Mar 2018 11:08 AM (IST)Updated: Fri, 30 Mar 2018 11:08 AM (IST)
विधवा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का एक आरोपी गिरफ्तार
विधवा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का एक आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर : देवरिया जनपद में भटनी थाना क्षेत्र में एक विधवा महिला से हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे एक आरोपित अंकित यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह भटनी थाना क्षेत्र के देवघाट गांव का निवासी है। जबकि फरार चल रहे अन्य दो आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही फरार चल रहे अन्य आरोपित भी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।

loksabha election banner

मालूम हो कि सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गाव की महिला विधवा है। सलेमपुर एक निजी अस्पताल पर दाई का कार्य करती है। उसके अस्पताल पर एक युवक अपनी पत्‍‌नी का इलाज कराने आता रहा है। बुधवार को भी वह अस्पताल पर आया और बताया कि मेरी पत्‍‌नी की तबीयत खराब है। चलिए उसे इंजेक्शन लगा दीजिए, आपको हम अधिक रुपये दे देंगे। रुपये की लालच में विधवा महिला उसके साथ मोटर साइकिल से चली गई। जब उसे दूसरे रास्ते से मोटर साइकिल सवार लेकर जाने लगा तो उसने विरोध किया। जिस पर आरोपित ने उसकी पिटाई की और उसके आभूषण को भी उतार लिया। भटनी थाना क्षेत्र के नोनापार के समीप एक बागीचे में वह तथा उसके दो अन्य साथियों ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद महिला को वहीं छोड़कर चले गए। किसी तरह महिला सलेमपुर पहुंची और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। गुरुवार को पुलिस को उसने तहरीर दी तो पुलिस सलेमपुर व भटनी पुलिस चार घटे तक सीमा विवाद में भी उलझी रही। बाद में भटनी पुलिस ने महिला को मेडिकल परीक्षण को भेज दिया।

इस बाबत थानाध्यक्ष जयशकर पाडेय ने कहा कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.