प्रेमी के भाई की पिटाई से नाराज प्रेमिका ने किया कुछ ऐसा, थम गई सभी की सांस Gorakhpur News
प्रेमी के भाई की पिटाई से नाराज प्रेमिका ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। समय रहते उसे बचा लिया गया।
गोरखपुर, जेएनएन। गोरखपुर के पीपीगंज क्षेत्र के एक गांव में प्रेमी के भाई की पिटाई से नाराज प्रेमिका ने गुरुवार को जहरीला पदार्थ खा लिया। पीपीगंज क्षेत्र के एक गांव की किशोरी पड़ोस में रहने वाले युवक से प्रेम करती है। इसकी जानकारी होने पर किशोरी के स्वजन ने प्रेमी को समझाया और मिलना- जुलना जारी रखने पर धमकाया। धमकी के बाद भी प्रेमी नहीं माना। इससे आक्रोशित किशोरी के स्वजन ने प्रेमी के भाई को आज दोपहर में मारपीट कर घायल कर दिया। इसकी जानकारी होने पर प्रेमिका ने शाम को जहरीला पदार्थ खा लिया। किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद डाक्टर ने किशोरी को घर भेज दिया। इस दौरान परिवार व गांव के लोग हैरान-परेशान रहे।
बच्चा छीनकर भाग रहे सास, ससुर व देवर की पिटाई
गुलरिहां थाना क्षेत्र के ग्राम बड़हरिया में गुरुवार अपराह्न करीब तीन बजे मां से बच्चा छीन कर भाग रहे सास, ससुर व देवर की ग्रामीणों ने जमकर धुनाई कर दी। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनो पक्षों से आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। बड़हरिया निवासी अलाउद्दीन की पुत्री सबीना की शादी महराजगंज जिले के कोठी भार थाना के शीतलापुर गांव निवासी मोहम्मद सलीम के पुत्र मोहर्रम से हुई थी। दोनों का ढाई साल का एक बच्चा भी है। सबीना ने थाने पर तहरीर दी है कि उसकी सास बदरुन निशा, ससुर सलीम, देवर सोहरम व उमर फारूक उसके मायके आए और उसके हाथ से बच्चा छीन कर ले जाने लगे। उसने विरोध किया तो सभी मिलकर उससे मारपीट भी करने लगे। अचानक बाहरी लोगों द्वारा गांव की लड़की को पिटता देख ग्रामीण जुट गए और सास, ससुर व दोनों देवरों की जमकर धुनाई कर दी। सूचना पाकर भटहट चौकी से पहुंची पुलिस ने मौके पर मिले दोनों पक्ष के लोगों को हिरासत में ले लिया है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी गई दी गई है। चौकी प्रभारी वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि दहेज उत्पीड़न व मारपीट की तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
रोकने पर दारोगा को दांत काट भागा युवक गोरखपुर
गोरखनाथ मंदिर गेट पर ड्यूटी कर रहे दारोगा ने गुरुवार की सुबह बिना मास्क के अंदर जा रहे युवक को टोका तो उनसे उलझ गया। रोकने की कोशिश करने पर उनके दाहिने हाथ में दांत काटकर फरार हो गया। गोरखनाथ मंदिर सुरक्षा में तैनात दारोगा जेपी पांडेय की ड्यूटी गुरुवार को मुख्य गेट पर लगी थी। सुबह 7.30 बजे के करीब एक युवक बिना मास्क लगाए ही मंदिर परिसर में जा रहा था। दारोगा ने रोका तो उलझ गया। प्रभारी निरीक्षक गोरखनाथ रामज्ञा सिंह ने बताया कि युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। सिलेडर फटा, महिला घायलखोराबार : बहरामपुर धूस टोला निवासी संगीता देवी पत्नी पन्ने लाल अपने झोपड़ी में गुरुवार की शाम को खाना बना रही थी। रसोई गैस सिलेंडर फट जाने से वह बुरी तरह से जख्मी हो गई। उनकी झोपड़ी जलकर राख हो गई। गांव के लोगों ने संगीता को स्थानीय प्राइवेट अस्तपाल ले गए।